झामुमो में AVBP के दर्जनों कार्यकर्ता हुए शामिल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में ली सदस्यती, सीएम बोले...

By :  Ashrita
Update: 2024-09-07 18:15 GMT

गढ़वा। झारखंड में अगले दो महीने में विधानसभा चुनाव है, लिहाजा राजनीतिक दलों में दौड़ाभागी शुरू हो गयी है। बड़े नेता से लेकर छोटे कार्यकर्ता तक अपने-अपने मुफीद पार्टियों में शामिल होने लगे हैं। झामुमो का दामन छोड़ चंपाई सोरेन और लोबिन हेंब्रम जहां भाजपा में शामिल हो गये, तो वहीं भाजपा की स्टूडेंट विंग एवीबीपी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने झामुमो ज्वाइन की।

"
"

रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं माननीय मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर की उपस्थिति में गढ़वा एवं अन्य जिलों से ABVP से जुड़े युवाओं ने झामुमो का दामन थामा। इसे लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड की तरक्की के लिए एक नई मिसाल कायम की जा रही है। आप सभी के साथ मिलकर हम झारखंड को एक बेहतर भविष्य की ओर ले जाएंगे। आप सभी का माटी की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार में हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है।

आपको बता दें कि राजनीति की परंपरा रही है कि चुनाव के वक्त में हर पार्टियों को लेकर नेता अपना आकलन करते हैं, जहां उन्हें लगता है कि उनकी पैठ अच्छी रह सकती है, वो वहां शामिल हो जाते हैं। झारखंड में इस बार का चुनाव काफी पेचिंदा होने वाला है। गठबंधन बनाम भाजपा की लड़ाई काफी करीब की हो सकती है। चंपाई सोरेन को भाजपा ने पार्टी में शामिल कराकर बड़ा दांव खेल दिया है। लिहाजा झामुमो भी अब भाजपा को झटका देने की तैयारी में है।

Tags:    

Similar News