"झारखंड सरकार व अफसरों पर FIR दर्ज कर जेल भेजा जाये" निशिकांत दुबे सदन में लगाया बड़ा आरोप, जांच कमेटी की मांग

By :  Aditya
Update: 2024-08-01 16:46 GMT

रांची। सांसद निशिकांत दुबे लगातार संसद में बांग्लादेशी घुसपैठियों को मुद्दा उठा रहे हैं। बुधवार को भी उन्होंने लोकसभा में बांग्लादेशी घुसपैठिये वाले प्रभुत्व क्षेत्र का दौरा करने जा रहे हिमंता विस्वा सरमा को रोके जाने का मुद्दा उठाया। शून्यकाल में निशिकांत दुबे ने कहा कि झारखंड की स्थिति काफी बुरी है।


एक तरफ जहां झारखंड बांग्लादेशी घुसपैठियों से परेशान हैं, तो वहीं दूसरी तरफ भ्रष्टाचार से परेशान हैं। आज तो स्थिति और भी बुरी हो गयी, क्योंकि जब आसाम के मुख्यमंत्री पाकुड़ जिले का दौरा करने पहुंचे, तो उन्हें डिटेन कर लिया गया।

"
"

निशिकांत दुबे ने कहा कि उन्हें विजिट करने नहीं दिया गया। ना जाने ये संविधान कैसे चलेगा, ये देश कैसे चलेगा। उन्होंने कहा कि आज झारखंड का सबसे बड़ा मुद्दा भ्रष्टाचार का है।

कांग्रेस के मंत्री व विधायक दल के नेता के घर से 35 करोड़ रुपया पकड़ाया, वो जेल के अंदर चले गये। सचिव के घर से 25 करोड़ रुपया पकड़ाया, वो जेल के अंदर हैं। यहां तक की मुख्यमंत्री खुद ही जेल चले गये।

निशिकांत दुबे ने कहा कि झारखंड दो बातों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। मिनिरल्स एक्ट जो पास हुआ, उसका पालन नहीं हो रहा है। बिना टेंडर दिये हुए ही गिट्टी और बालू की चोरी हो रही है और बांग्लादेश भेजा जा रहा है। दूसरी तरफ ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देश का भी पालन नहीं हो रहा है। झारखंड में मिनिरल्स एक्ट का उल्लंघन हो रहा है।

डीएमएफटी फंड का दुरुपयोग हो रहा है, इसके केंद्र सरकार एक कमेटी बनाकर जांच करे। उन्होंने सरकार और अधिकारियों के खिलाफ FIR कर जेल भेजने की मांग की।

Tags:    

Similar News