झारखंड में फिर भारी बारिश का अलर्ट: 6 और 7 अगस्त को प्रदेश में भीषण बारिश अलर्ट, आज भी कई जगहों पर गरज-चमक के साथ वर्षा

By :  Aditya
Update: 2024-08-04 15:22 GMT

Jharkhand Rain Alert: झारखंड में एक बार फिर भीषण बारिश का दैर शुरू हो रहा है। प्रदेश में कल यानि 6 अगस्त और 7 अगस्त को भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि मौसम विभाग ने स्पष्ट कह दिया है कि अभी झारखंड में बारिश का दौर जारी रहेगा।


10 अगस्त तक प्रदेश को बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। सोमवार को भी प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश होगी। इस दौरान कई जगहों पर वज्रपात भी हो सकती है, लिहाजा सतर्क रहने की जरूरत है।

"
"

झारखंड में मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 10 अगस्त तक राज्य में बारिश होती रहेगी। हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान है। छह और सात अगस्त को राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज) में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में 10 अगस्त तक कई स्थानों पर बारिश होती रहेगी. इस दौरान छह और सात अगस्त को देवघर और धनबाद समेत आठ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं आज रांची-झारखंड के पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में बारिश के आसार हैं।मौसम विभाग ने आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया है। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।


पिछले 24 घंटे में झारखंड में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई, जबकि राज्य में कहीं-कहीं भारी बारिश हुई।

मौसम केंद्र रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि निम्न दबाव की वजह से बना सिस्टम उत्तर पश्चिम की दिशा में आगे बढ़ रहा है, यह अभी राज्य की सीमा में ही रहेगा।


सोमवार को राज्य के उत्तर पश्चिम जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चलने और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा के झोंके आने की संभावना है। इसे देखते हुए भारी बारिश, वज्रपात, और तेज हवा के झोंकों से बचने के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

Tags:    

Similar News