झारखंड में जोरदार बारिश का अलर्ट, आज से लेकर 28 जून तक भीषण बारिश का अलर्ट, पढ़िये अपडेट

By :  HPBL
Update: 2024-06-24 01:57 GMT

Mansoon Update: झारखंड में अब मानसून फूल फार्म में आ रहा है। झारखंड से संथालपरगना में मूसलाधार बारिश हो गयी है। अगले तीन दिन के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में पूरे प्रदेश में मानसून एक्टिव हो जायेगा। मानसून अभी संथाल परगना के इलाके में ही सक्रिय है। जब एक्टिव मानसून कोल्हान के इलाके में प्रवेश करेगा तब अच्छी बारिश हो सकती है।

25 और 26 जून को संथाल परगना के जिलों और रांची सहित आसपस के इलाके में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 25 जून को राज्य में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग अनुसार हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश की वजह से राज्य के अधिकांश जिले के तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट देखी गई है।

"
"

26 जून को संताल परगना के कई जिलों के अलावा सरायकेला खरसांवा, पूर्वी सिंहभूम और रांची के आसपास के इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है. जबकि 27 और 28 को रांची, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, धनबाद और हजारीबाग के साथ साथ कोडरमा में भी भारी वर्षा की संभावना जतायी गयी है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है. इस दौरान कहीं कहीं पर गर्जन और तेज हवाओं की गति 30 से 40 किलो मीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

वहीं अगर हम राजधानी रांची के मौसम को देखें तो 24 और 25 जून को कई इलाको में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस देखने को मिल सकती है. बादल छाये रह सकते हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि अरब सागर से आनेवाली मॉनसून की हवा कोल्हान के करीब पहुंच गयी है. अगले दो-तीन दिनों में इसका असर दिख सकता है।

लगातार हो रही बारिश के कारण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है. पलामू प्रमंडल के कुछ जिलों को छोड़ शेष जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि से नीचे चला गया है. केवल डालटनगंज का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि के आसपास रिकार्ड किया गया.

Tags:    

Similar News