झारखंड में आज झमाझम बारिश: स्वतंत्रता दिवस के जश्न पर बारिश का ग्रहण, कई जिलों में बारिश का मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

By :  Aditya
Update: 2024-08-14 18:14 GMT

Rain Alert: स्वतंत्रता दिवस का जश्न आज बारिश में धुल सकता है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खड़ी में बने साइक्लोन सर्कुलेशन का असर झारखंड के कई जिलों में पड़ रहा है।


मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 6 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।इनमें लातेहार, लोहरदगा, रांची, खूंटी, गुमला और सिमडेगा शामिल है। मौसम विभाग ने 17 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में अलर्ट जारी किया है।

"
"

तेज हवा, वज्रपात और भारी बारिश की संभावना है। मानसून ट्रफ फिलहाल जमशेदपुर से पार हो रहा है. यही कारण है कि आज राज्य में अच्छी खासी बारिश देखी जा सकती है. साथ ही, डिफिशिएंसी रेट भी -15% है, जो काफी सामान्य है. इससे लोगों को अंडरग्राउंड वॉटर को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वहीं किसानों को भी इस बारिश का बढ़िया लाभ मिलेगा.

मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान की बात करें तो गुरुवार को राज्य में अधिकांश जगहों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है जबकि निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला और खूंटी के अलावे दक्षिणी हिस्से पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां, उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में भारी बारिश होने की संभावना है।

इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर पूरे राज्य में देखने को मिल रहा है।


आने वाले तीन-चार दिन तक अच्छी वर्षा प्रत्येक जिले में होने की संभावना है। चूंकि, साइक्लोनिक वर्षा होगी इसलिए वज्रपात भी हो सकती है, लोगों को थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है।

Tags:    

Similar News