झारखंड : Hemant Soren ने चम्पई सोरेन को किया अपमानित, साजिश के तहत उन्हें सीएम पद से हटाया: शिवराज सिंह चौहान

Update: 2024-08-28 15:08 GMT

रांची: चम्पई सोरेन की जासूसी कांड का उद्भेदन होने के बाद झारखंडकी राजनीति एक नए रंग में दिखने लगी है। भाजपा के नेताओं ने इस मामले को लेकर सरकार को चारों ओर से घेर रखा है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है।

मंत्री ने कहा कि श्री चंपाई सोरेन जी झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठतम नेता हैं, वे झामुमो के संस्थापक सदस्य भी हैं। लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी उन्हें अपमानित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं, अपनी ही पार्टी के इतने बड़े नेता को साजिश के तहत मुख्यमंत्री पद से हटाना और सत्ता के लालच में झटपट स्वयं सीएम की कुर्सी पर बैठ जाना, ये आदिवासी समुदाय के एक बड़े नेता का घोर अपमान है और पूरे आदिवासी समाज के साथ दुर्भाग्यपूर्ण व्यवहार है।

"
"

हेमंत सोरेन जी, यह जानकर तो और भी आश्चर्य हो रहा है कि आप अपने मंत्री और नेता की जासूसी करवा रहे हैं। एक डरा हुआ मुख्यमंत्री और कर भी क्या सकता है? झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक और मंत्रीगण भी सावधान रहें और अपने अगल-बगल ध्यान रखें, क्या पता आपकी सरकार ही आपकी जासूसी कर रही हो।

सोरेन परिवार के अलावा हेमंत बाबू को अपने नेताओं, विधायकों और मंत्रियों पर भी भरोसा नहीं है। हेमंत सोरेन जी की सच्चाई अब झारखंड की जनता के सामने आ चुकी है…।

बता दें चम्पई सोरेन के मामले के लेकर हिमंता बिस्वा सरमा ने प्रेस कांफ्रेंस कर यह बताया कि झारखंड सरकार अपने ही मंत्री की अपने पुलिस अधिकारियों के द्वारा जासूसी करवा रही। बता दें हिमंता बिस्वा सरमा ने एक महत्वपूण प्रेस कांफ्रेस कर बताया कि श्री चंपई सोरेन जी अभी भी झारखंड राज्य के मंत्री हैं।

आप सुन के हैरान होंगे कि जेएमएम और कांग्रेस के लोग संविधान बचाने की बात करते हैं लेकिन चंपई जी जैसे एक वरिष्ठ आदिवासी नेता पर जासूसी करने के लिए एक बड़ा षड्यंत्र भी रचते हैं। झारखंड पुलिस के कुछ आला अधिकारी पकड़े गये हैं। हिमंता ने कहा कि चम्पई सोरेन के दोनो बार के दिल्ली दौरे के दौरान उन्के साथ साथ दो लोग भी यात्रा कर रहे थे। वो दोनों उनके साथ ही होटल ताज में रूके और उनकी गतिविधियां संदिग्ध थी।

इस दौरान वो दोनो व्यक्ति चम्पई सोरेन की तस्वीरें निकालते हुए लोगों के द्वारा पकड़े गए। इसके बाद चम्पई सोरेन के साथ गए लोगों ने उन दोनो को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद चम्पई ने इसकी एफआईआर दर्ज कराई ।

Tags:    

Similar News