झारखंड में घुसपैठिये युवाओं की नौकरियाँ खा रहे हैं और हेमंत सोरेन सरकार वोट बैंक बढ़ाने में लगी है...रांची में अमित शाह भ्रष्टाचार और डेमोग्राफी चेंज के मुद्दे पर गरजे

By :  HPBL
Update: 2024-07-20 17:38 GMT

रांची। शनिवार को अमित शाह ने रांची में चुनावी शंखनाद किया। प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में जहां अमित शाह ने पदाधिकारियों से चुनावी मुद्दे पर चर्चा की, तो वहीं कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उनमें जोश भरा। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि झारखंड को हेमंत सोरेन की सरकार ने केवल ठगने का काम किया है। भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने यह ठान लिया है कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनाकर प्रदेशवासियों को उनका अधिकार दिलाएँगे और झारखंड को देश में नंबर 1 राज्य बनाएँगे।

"
"

उन्होंने कहा कि मैं झारखंड को आज बताने आया हूं कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) सबसे भ्रष्ट सरकार है। कांग्रेस के एक सांसद के घर से ₹300 करोड़ मिलता है। एक मंत्री के PA के घर से ₹30 करोड़ मिलता है। कांग्रेस पार्टी जवाब दे कि ये पैसा किसका है? कांग्रेस ऐसे भ्रष्टाचारियों को लेकर चलती है, और JMM भी उसके साथ है। भाजपा का चुनाव जीतने के आधार उसके बूथ के कार्यकर्ता होते हैं।

अमित शाह ने कहा कि लगातार तीन लोकसभा चुनाव हारने के बाद भी कांग्रेस पार्टी अहंकार में डूबी हुई है।पूरे देश में अगर कहीं आदिवासी जनसंख्या कम हो रही है, तो वह झारखंड है। घुसपैठिये भूमि और जनसंख्या का संतुलन बिगाड़ रहे हैं और हेमंत सोरेन सरकार ने आँखें मूँद ली है। झारखंड में हो रही घुसपैठ, युवाओं की नौकरियाँ खा रही है और हेमंत सोरेन सरकार वोट बैंक बढ़ाने में लगी है।

पूरे देश में अगर कहीं आदिवासी जनसंख्या कम हो रही है, तो वह झारखंड है। घुसपैठिये भूमि और जनसंख्या का संतुलन बिगाड़ रहे हैं और हेमंत सोरेन सरकार ने आँखें मूँद ली है। हेमंत सोरेन सरकार वादाखिलाफी करने वाली घोटालेबाज सरकार है। आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।

अमित शाह ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में आज देश का चहुँमुखी विकास हो रहा है, लेकिन हेमंत सोरेन सरकार की नाकामी के कारण झारखंड इस विकास यात्रा में पीछे छूट गया है। झारखंड की जनता ने इस बार प्रदेश में बदलाव का कमल खिलाने का संकल्प लिया है। आने वाले चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ता मोदी जी के कार्यों से जन-जन को अवगत कराकर प्रदेश में परिवारवाद, भ्रष्टाचार व जातिवाद मुक्त सरकार बनाने वाले हैं।

Tags:    

Similar News