झारखंड में इंटरनेट बंद: दो दिनों तक इंटरनेट रहेगा बंद, गृह विभाग ने लिया फैसला, जानिये क्या है वजह

By :  Aditya
Update: 2024-09-20 17:47 GMT

Jharkhand CGL: आज से शुरू होने वाले CGL परीक्षा को लेकर राज्य सरकार ने पुलिस प्रशासन को अलर्ट किया है। मुख्यमंत्री ने खुद बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की थी। अब राज्य सरकार ने JSSC- CGL परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला किया है। JSSC-CGL परीक्षा को लेकर राज्य भर में इंटरनेट बंद/प्रभावित रहेगा।


सरकार ने आदेश जारी कर बताया कि 21 और 22 सितंबर तक मोबाइल इंटरनेट सेवा प्रभावित रहेगी। सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर 1:30 तक इंटरनेट सेवा ठप्प रहेगी।

"
"

सरकार का ये फैसला पेपर लीक रोकने के लिए अहम मानी जा रही है। इसको लेकर गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है. बता दें कि राज्य भर में 823 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। झारखंड सीजीएल परीक्षा आज और कल आयोजित होगी। पेपर से बस 3 दिन पहले ही एडमिट कार्ड जारी किया गया है। सीजीएल परीक्षा में 3 पेपर होंगे और यह तीनों पेपर एक ही दिन तीन शिफ्ट में आयोजित किए जाएंगे।

कैंडिडेट को एक ही दिन में यह तीन पेपर देने होंगे। यह परीक्षा असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर, जूनियर सचिवालय सहायक, ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर और प्लानिंग असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी। एक ही दिन में 3 पेपर होंगे जो दो शिफ्ट में आयोजित होंगे। पेपर 1 दो पार्ट में होगा पहला होगा लैंग्वेज का पेपर जो कि सुबह 8:30 बजे से होगा।

इसका रिपोर्टिंग टाइम 7 बजे का है। यह पेपर 10:30 बजे तक चलेगा। फिर 11:30 बजे क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषा का एक पेपर होगा। यह दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा और फिर आखिर में सामान्य ज्ञान वाला पेपर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

Tags:    

Similar News