झारखंड: "साढ़े चार साल में 7812 हत्याएं, 7115 बलात्कार और 6937 अपहरण" शिवराज बोले, शर्म आनी चाहिये इस सरकार को...

By :  HPBL
Update: 2024-07-17 17:04 GMT

Shivraj Singh Chouhan: झारखंड में अभी भले ही चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ हो, लेकिन भाजपा अभी से चुनावी एक्शन में है। वो लगातार सभाएं कर रही है और हेमंत सरकार को कानून व्यवस्था, डेमोग्राफी चेंज और वादाखिलाफी के मुद्दे पर कटघरे में खडे कर रही है। भाजपा की तरफ से चुनाव की कमान संभालने वाले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और हिमंता विस्वा सरमा लगातार सरकार को घेर रहे हैं। झारखंड दौरे पर पहुंचे शिवराज सिंह चौहान ने हटिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा को संबोधित किया।

"
"

इस दौरान उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाये। उन्होंने कानून व्यवस्था का सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ने पांच साल में प्रदेश का सत्यानाश कर दिया। उन्होंने एनसीआरबी के आंकड़ों का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले साढ़े चार साल में 7812 हत्याएं हुई हैं, 7115 बलात्कार हुए और झारखंड की धरती पर 6937 अपहरण हुए हैं. इस सरकार को शर्म आनी चाहिए जो बहनों और बेटियों की इज्जत नहीं बचा सकती। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में बेईमानों की सरकार को उखाड़ फेंकना है और झारखंड को बचाना है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कानून व्यवस्था पर टिप्पणी करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार पराकाष्ठा पर है। यहां हर दिन नई परिभाषा गढ़ी जाती है. घोटाला और भ्रष्टाचार से जनता त्राहिमाम कर रही है। उन्होंने कहा कि विजय इसलिए जरूरी है कि इस सरकार में विदेशी अवैध घुसपैठ कर रहे हैं. यह सरकार अगर दोबारा आ गई तो यह मान लेना कि यहां के मूल निवासी अल्पसंख्यक हो जाएंगे, हम वोटो के लालच में झारखंड की अस्मिता के साथ खिलवाड़ नहीं होने दे सकते हैं।

Tags:    

Similar News