झारखंड: विधानसभा में जीत दिलाने भाजपा को मिला जबरदस्त प्रभारी, केंद्रीय मंत्री व मुख्यमंत्री को पार्टी ने बनाया प्रभारी और सह प्रभारी

By :  HPBL
Update: 2024-06-17 11:03 GMT

Jharkhand Vidhansabha Election 2024 लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा अब विधानसभा की चुनावी तैयारी में जुट गयी है। इसी साल होने वाले चुनाव कोलेकर झारखंड में भाजपा ने अपने प्रभारी बदल दिये हैं। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को झारखंड की कमान दी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) को विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया है। वहीं, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) सह प्रभारी होंगे।

"
"





 


इस साल के अंत में नवंबर-दिसंबर में होने की संभावना है। इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा को झारखंड में बड़ा नुकसान हुआ था। लिहाजा संगठन स्तर पर झारखंड को मजबूत करने को लेकर पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी पहले से तेज कर दी है। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को सिर्फ 8 सीटों पर जीत मिली, जबकि वर्ष 2014 और वर्ष 2019 में उसने 11-11 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसी साल नवंबर दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने यह जानकारी दी है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने संगठनात्मक नियुक्ति से संबंधित एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) ने आगमी विधानसभा चुनावों के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है।

आपको बता दें कि भाजपा ने झारखंड के साथ महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के लिए भी चुनाव प्रभारियों की घोषणा की है। भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र का प्रदेश चुनाव प्रभारी बनाया गया है, जबकि अश्विनी वैष्णव को प्रदेश चुनाव सह-प्रभारी बनाया गया है। दोनों केंद्रीय मंत्री हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी नियुक्त किया गया है और पूर्व मंत्री सह सांसद बिप्लव कुमार देब को सह-प्रभारी बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को जम्मू एवं कश्मीर का प्रदेश चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Tags:    

Similar News