झारखंड BJP अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान, किशुन दास बने प्रदेश अध्यक्ष, देखिये पूरी कार्यकारिणी

By :  Aditya
Update: 2024-08-03 17:26 GMT

रांची। झारखंड में चुनाव की घड़ी करीब है। ऐसे में पार्टी ने सांगठनिक रूप से खुद को मजबूत करना शुरू कर दिया है। एक तरह जहां बड़े नेता प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में घूम-घूमकर पार्टी के लिए चुनावी माहौल बना रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ संगठन को भी चार्ज किया जा रहा है। उसी कड़ी में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान किया गया है।

किशुन कुमार दास प्रदेश अध्यक्ष होंगे, वहीं विमल बैठा, राजेश पासवान, खुदा राम, विशाल बाल्मिकी, कमलेश राम और सूर्यकुमार दास प्रदेश उपाध्यक्ष होंगे।

"
"


वहीं रंजन पासवान और प्रभत भुईयां को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। उसी तरह से छह नेताओं को प्रदेश मंत्री, कोषाध्यभ, प्रदेश कार्यालय मंत्री भी बनाये गेय हैं। बापी बाउरी प्रदेश मीडिया प्रभारी और संतोष राम मीडिया सह प्रभारी बनाये गये हैं।







 


 


Tags:    

Similar News