झारखंड: चंपाई कैबिनेट का विस्तार कल, ये दो बन सकते हैं मंत्री, एक मंत्री की हो सकती है छुट्टी, जानिये किसकी खुलेगी किस्मत

By :  HPBL
Update: 2024-06-27 09:17 GMT

रांची। झारखंड से एक बड़ी खबर आ रही है। कल चंपई कैबिनेट का विस्तार हो जायेगा। मंत्रिमंडल में जहां खाली दो पदों को भरा जायेगा, वहीं कुछ मंत्रियों के प्रभार में बदलाव होगा। झारखंड में विधानसभा चुनाव के छह महीने पहले कैबिनेट का विस्तार हो रहा है। आलमगीर आलम के त्यागपत्र देने के बाद से कांग्रेस कोटे के खाली मंत्री पद के साथ-साथ 12वें मंत्री का पद भी भरा जाएगा।

जो दो नए मंत्री शपथ लेंगे उसमें एक कांग्रेस और दूसरा झामुमो कोटे से होगा। झामुमो से बैद्यनाथ राम को मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं कांग्रेस के दीपिका पांडेय या इरफान अंसारी में से एक को मंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि जातिगत समीकरण के आधार पर इरफान का दावा ज्यादा मजबूत दिख रहा है। दरअसल आलमगीर आलम का मंत्रिमंडल से इस्तीफा हो चुका है, लिहाजा जातीय संतुलन के लिए मुस्लिम विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है।

"
"

खबरें कुछ मंत्रियों के बदलने की भी है। बादल पत्रलेख के बारे में चर्चा है कि उन्हें बदला जा सकता है। अगर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख बदले तो इनकी जगह दीपिका पांडेय सिंह मंत्री बनाई जा सकती हैं। वहीं कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया जा सकता है। कांग्रेस ने मंत्री के नाम को लेकर पिछले दिनों दिल्ली में ही बैठक की थी। प्रदेश प्रभारी की हेमंत सोरेन से हुई मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल के विस्तार के संदर्भ में ही था, जिसमें हेमंत को पार्टी के फैसले की जानकारी दी गयी। अब कल मंत्रिमंडल के नामों पर पर्दा उठ जायेगा।

Tags:    

Similar News