झारखंड भारी बारिश का अलर्ट: 30 जुलाई तक झारखंड में बारिश का अलर्ट, इन जिलों में सबसे ज्यादा बारिश का अलर्ट

By :  HPBL
Update: 2024-07-27 16:49 GMT

Jharkhand Rain Alert: झारखंड में अभी झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने इस पूरे महीने बारिश का अलर्ट जारी किय है। मौसम विभाग ने कहा कि झारखंड के उपर निम्म दवाब का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे झारखंड के कई हिस्सों में बारिश होगी। आपको बता दें कि झारखंड में पिछले दो दिन से मानसून सक्रिय है। इसका सबसे ज्यादा असर रांची में देखने को मिल रहा है। शनिवार को यहां हुई तेज बारिश के बाद पूरा शहर जलमग्न हो गया है।

"
"

1 घंटे तक हुई बारिश के बाद कई जगहों पर कमर तक पानी भर गया। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 9 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।राज्य में ये स्थिति अगले तीन दिनों तक बनी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 30 जुलाई को यलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, खूंटी, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में भारी बारिश हो सकती है।

झारखंड में अभी मॉनसून की गतिविधि सामान्य है. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो रही है. पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश हरिहरगंज में हुई. वहां करीब 95 मिमी बारिश हुई. इसके अतिरिक्त गोला में 61 और मैथन में 60 मिमी के आसपास बारिश हुई. राजधानी में भी देर शाम अच्छी बारिश हुई. शाम पांच बजे के बाद राजधानी के कई इलाकों में तेज बारिश हुई।

बारिश के कारण राजधानी के कई हिस्सों में जलजमाव की स्थिति रही। मौसम केंद्र ने अनुमान किया है कि 29-30 जुलाई को राज्य के दक्षिणी हिस्सों में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसका सबसे अधिक असर गुमला, रांची, बोकारो, सिमडेगा, खूंटी, सरायकेला-खरसांवा, पूर्वी सिंहभूम तथा पश्चिमी सिंहभूम में हो सकता है. इससे कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान कुछ स्थानों पर वज्रपात का अनुमान है।

Tags:    

Similar News