झारखंड, कई घायल: आक्रोश रैली के दौरान भाजपायी और पुलिस के बीच जमकर टकराव, कई नेता-कार्यकर्ता गिरफ्तार, पुलिस ने अभी भी प्रदर्शनकारियों को ...

By :  Ashrita
Update: 2024-08-23 11:16 GMT

रांची। पुलिस और भाजपायी के बीच आक्रोश रैली के दौरान जमकर टकराव हुआ। कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए हैं, वहीं पुलिसकर्मियों को भी चोटें आयी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से राजधानी रांची के मोरहाबादी में आयोजित युवा आक्रोश रैली पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे गये। रैली में शामिल भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार के बाद पूरी भीड़ तितर-बितर हो गई. कई लोग घायल हुए हैं. इन्हें अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस मंगाया गया है।

"
"

दरअसल मोरहाबादी मैदान में चल रहे युवा आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जुटे हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के अलावे पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, विधायक सीपी सिंह सहित पार्टी के कई विधायक सांसदों ने रैली की अगुवाई की। जानकारी के मुताबिक बीजेपी विधायक सी पी सिंह, संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह भी घायल हुए हैं।

मोरहाबादी से सीएम आवास घेरने कार्यकर्ता सिद्धो कान्हो पार्क पहुंच चुके हैं। हेमंत सरकार के खिलाफ आयोजित युवा आक्रोश रैली में भाग लेने आ रहे युवाओं को रोके जाने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि युवाओं का आक्रोश बताता है कि हेमंत सोरेन सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

इधर, ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित युवा आक्रोश रैली में भाग लेने पहुंचे बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जिस तरह से युवाओं को जगह-जगह रोका गया है इसके बावजूद इतनी संख्या में युवा पहुंचे हैं उससे साफ जाहिर होता है कि इस सरकार के खिलाफ किस कदर नाराजगी है.

Tags:    

Similar News