झारखंड: बेटा समझकर मां नाग सांप को पिलाती रही दूध, नींद खुली तो नजारा देख पैर तले खिसक गयी जमीन....

By :  Aditya
Update: 2024-08-23 18:04 GMT

पलामू। झारखंड में एक बड़ा ही अजीबो गरीब मामला सामने आया है। महिला जिसे अपना बच्चा समझकर दूध पिला रही थी, दरअसल वो उसका बेटा नहीं, बल्कि सांप निकला। मामला झारखंड के पलामू का है, जहां महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


महिला की स्थिति अभी खतरे से बाहर है। महिला की बातों को सुनकर डाक्टर भी हैरान हैं। महिला ने बताया कि उसके स्तन से सांप ने दूध पीया है। हालांकि डाक्टर इसे मेडिकल साइंस के लिए चुनौती की बात मान रहे हैं।

"
"

महिला मेदनीनगर इलाके की रहने वाली है। जानकारी के मुताबिक महिला सात महीने के बच्चे के साथ सोयी हुई थी, इसी दौरान धामिन प्रजाति का सांप घर मे घुस गया और बिस्तर में पहुंच गया। महिला के साथ उसका नवजात भी था।

सांप रेगते हुए महिला के पास पहुंचा और उसका स्तनपान करने लगा। काफी देर के बाद जब महिला को कुछ असहज सा अहसास हुआ, तो वो उठी, उसने देखा कि सांप उसका का स्तनपान कर रहा है।

इसके बाद महिला को पता चला उसने शोर मचाना शुरू कर दिया. जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। इस दौरान सांप वहां से भाग गया. महिला ने जैसे ही पूरी बात अपने परिजनों को बताई उसके परिजन तुरंत उसे लेकर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल पहुंचे जहां उसे इलाज के लिए भर्ती किया गया है।


डाक्टरों ने उसे गहन निगरानी में रखा है। डाक्टरों के मुताबिक सामान्यत ऐसा नहीं होता है, लेकिन महिला दावा कर रही है, तो डाक्टर उसकी जांच कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News