"झारखंड मुक्ति मोर्चा पति-पत्नी की पार्टी" शिवराज सिंह चौहान का चंपाई सोरेन को लेकर बड़ा बयान, बोले, उन्होंने पार्टी में शामिल होने के लिए....

By :  Aditya
Update: 2024-09-01 14:13 GMT

Shivraj Singh Chouhan On Champai Soren: चंपाई सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा को लेकर झारखंड के बीजेपी चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह ने चौहान ने बड़ा बयान दिया है। शिवराज सिंह चौहान ने दो टूक कहा है कि चंपाई सोरेन भाजपा में निशर्त शामिल हुए हैं, उन्होंने पार्टी के सामने किसी भी तरह की शर्त नहीं रखी है।


केंद्रीय मंत्री सह झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी रविवार को रांची से अपने लोकसभा क्षेत्र विदिशा के लिए ट्रेन की स्लीपर बोगी में सवार थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की। शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया कि इस बार झारखंड में भाजपा की सरकार बनने जा रीह है।

"
"

उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा को पति-पत्नी की पार्टी करार दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति में अब कुछ बचा नहीं रह गया है, ये एक पति-पत्नी की पार्टी बनकर रह गयी है। हम झारखंड में अच्छा कर रहे हैं। मौजूदा सरकार ने राज्य को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। यह स्टेट को बचाने का चुनाव है, आये दिन यहां से नगदी बरामद की जाती है। आदिवासियों की जमीन छीनी जा रही है।


उन्होंने दावा किया कि इस बार विधानसभा चुनाव में बीजेपी को वोट करने जा रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान ने चंपाई सोरेन को लेकर कहा कि वो आंदोलन से निकले हुए नेता है, जिन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा को खड़ा किया। वो बड़े दिल के नेता है, उन्होंने पार्टी में शामिल होने के लिए किसी भी तरह की कोई शर्त नहीं रखी है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा, उनके लिए उनके दिल में काफी सम्मान है।

Tags:    

Similar News