झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) सांसद की पत्नी पंचतत्व में विलीन.. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी संग पहुंचे अंतिम संस्कार में, तस्वीरें देख भावुक हुए...

By :  HPBL
Update: 2024-08-25 12:49 GMT

साहिबगंज।झारखंड मुक्ति मोर्चा के सांसद  विजय हांसदा और कैथरीन की शादी को केवल साढ़े चार साल हुए थे की उनकी पत्नी का निधन हो गया। इस खबर से पूरे क्षेत्र में  सनसनी फ़ैल गई। सांसद की शादी 7 फरवरी 2020 को हुई थी।


 



आज शाम सांसद पत्नी का पार्थिव शरीर लोगों के अंतिम दर्शन के लिए स्थानीय कालीतल्ला स्थित आवासीय परिसर में रखा गया था। कैथरीन के ताबूत के पास सांसद की मां शांति सरोजनी मुर्मू समेत अन्य शोकाकूल परिजन बैठे थे। 

इसबीच एसपी कुमार गौरव समेत कई पदाधिकारी व हजारों की संख्या में जुटे झामुमो व अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने ताबूत में रखे पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर कैथरीन को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले कैथरीन का पार्थिव शरीर दिल्ली से कोलकाता के रास्ते रविवार की अहले सुबह करीब पांच बजे यहां पहुंचा। साथ में सांसद विजय हांसदा समेत अन्य परिजन थे।




 


 उनका अंतिम संस्कार यहां सांसद के पैतृक जमीन पर हुआ। उस जमीन पर सांसद के पिता थोमस हांसदा समेत अन्य परिजनों का भी कब्र है।




अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई गणमान्य पहुंचे

अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन समेत झामुमो के कई बड़े नेता शांमिल हुए। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। मालूम हो की शुक्रवार की रात 9.35 बजे दिल्ली के एम्स में कैथरीन हेम्ब्रम का निधन हो गया था। कैथरीन पिछले कुछ महीनों से केंसर जैसी गंभीर बीमार से पीड़ित थी।




 


हेमलाल मुर्मू ने बताया

झामुमों के केंद्रीय प्रवक्ता हेमलाल मुर्मू ने बताया कि सांसद विजय हांसदा के धर्म पत्नी कैथरीन हेम्ब्रम का समय से पहले देहांत हो जाना झामुमों परिवार को एक अपूर्णीय क्षति हुई. आगे बताया कि इस दुःखद घड़ी में हम सब हांसदा परिवार के साथ है.

Tags:    

Similar News