झारखंड: पत्थरबाजी पर झारखंड में राजनीति गरमारी, झामुमो ने पत्थरबाज भाजपा का पोस्टर किया जारी, तो जवाब में बीजेपी ने भी वीडियो ....

By :  Aditya
Update: 2024-08-24 17:23 GMT

रांची। भाजपा प्रदर्शन भले ही खत्म हो गया है, लोकिन प्रदर्शन को लेकर राजनीति गरमायी हुई है। पत्थरबाजी को लेकर भाजपा और झामुमो दोनों आमने सामने है। झामुमो लगातार भाजपा पर पत्थरबाजी को लेकर निशाना साध रही है और तस्वीर जारी कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा भी लगातार वीडियो जारी कर पुलिस और झामुमो के दावे को झूठला रही है।


शनिवार को पूरे दिन ट्वीटर पर दोनों तरफ से फोटो-फोटो का खेल चलता रहा। दरअसल शुक्रवार को युवा आक्रोश रैली के दौरान पत्थरबाजी हुई थी।

"
"

रांची पुलिस का कहना था कि एक तरफ भाजपा भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे, तो वहीं दूसरी तरफ भारत माता के जवानों पर पत्थरबाजी की जा रही थी। इससे किसी की जान भी जान भी जा सकती थी। वहीं झामुमो की तरफ से लगातार पत्थरबाज भाजपा का पोस्टर जारी किया जा रहा है।

झामुमो ने कहा है कि ये सारे पत्थरबाज़ झारखंड भाजपा के कार्यकर्ता हैं, पुलिस पर पत्थर फेंक रहे हैं, देश के प्रधानमंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री क्या इनके लिये वही बुलडोज़र न्याय स्वीकार करेंगे जो वो मुसलमानों, दलितों और आदिवासियों के खिलाफ़ इस्तेमाल करते हैं ?

वहीं भाजपा ने भी जवाब में वीडियो जारी किया है। भाजपा का दावा है कि पुलिस की तरफ से पत्थर चले हैं, जिसकी वजह से भाजपा के कई कार्यकार्ता घायल हुए है। भाजपा का कहना है कि उसके दर्जन भर कार्यकर्ता घायल हैं और अस्पतालों में भर्ती है। भाजपा बार बार कह रही है कि युवा इसका जवाब देंगे। लहू का हिसाब लेंगे और चुनाव में राज्य से गठबंधन की सरकार को उखाड़ फेकेंगे।

Tags:    

Similar News