झारखंड: SP का तबादला आदेश बदला, आदेश जारी होने के 48 घंटे भीतर ही एसपी बदले, भाजपा ने कहा, ये है कथनी करनी..

By :  Ashrita
Update: 2024-08-28 18:21 GMT

रांची। जामताड़ा एसपी का ट्रांसफर आर्डर 48 के भीतर ही बदल गया है। राज्य सरकार ने दो दिन पहले ही जमताड़ा एसपी के पद पर निधि द्विवेदी को भेजा था, लेकिन अचानक से देर शाम उनका तबादला आदेश बदल दिया गया। अब एहेतशाम वकारिब जामताड़ा के नये एसपी होंगे। इधर अचानक से एसपी के ट्रांसफर आर्डर में बदलाव से भाजपा को हेमंत सरकार पर निशाना साधने का मौका मिल गया है।

"
"

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा है कि हेमंत सोरेन की कथनी और करनी में बहुत फर्क है। बीते दिनों महिला पुलिस सम्मेलन में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा था कि महिला पुलिस अधिकारी भी थाना इंचार्ज बनें, शीघ्र नियम बनाई जाएगी। कार्यपालिका एवं समाज के अंदर महिला पुलिस की भूमिका अहम है।

निधि द्विवेदी को पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा पदस्थापित किया गया था और पदस्थापन के 48 घंटे के अंदर ही दबाव में आकर उनका पदस्थापन रोक दिया गया और उनके जगह पर श्री एहतेशाम वकारिब को जामताड़ा का पुलिस अधीक्षक बन दिया गया। जो समझदार है वह ऊपर के घटनाक्रम, सरकार की पूर्व की कार्यशैली, ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग व तुष्टिकरण की नीति को देखकर बहुत कुछ समझ जाएंगे !

Tags:    

Similar News