झारखंड शिक्षक भर्ती का रिजल्ट अभी नहीं होगा जारी, देखिये JSSC की कब होगी कौन सी परीक्षा, कब होगा परिणाम जारी

By :  Aditya
Update: 2024-08-06 17:02 GMT

JSSC Exam Calender: झारखंड में नियुक्तियों की बाढ़ आने वाली है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 13 अगामी परीक्षाओं के लिए संशोधित कैलेंडर जारी किया है। जेएसएससी की तरफ से नवंबर तक सभी परीक्षाओं को पूर्ण कर लिया जायेगा। जिन परीक्षाओं का आयोजन किया जाना है, या परीक्षाफल जारी किया जाना है, उसे लेकर जेएसएससी ने जानकारी दी है।


झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग परीक्षा, आईटीआई इंस्ट्रक्टर, शिक्षक भर्ती इंटरमीडिएट स्तर और स्नातक स्तरीय परीक्षा का आयोजन किया जा चुका है, इनमें से नगरपालिका सेवा संवर्ग और आईटी इंसट्रक्टर क परिणाम इसी महीने जारी हो जायेगा।

"
"

वहीं शिक्षक भर्ती का परिणाम अभी जारी नहीं होगा। मामला सुप्रीम कोर्ट में है, लिहाजा कोर्ट के आदेश पर ही इंटरमीडिएट स्तर और स्नातक स्तर शिक्षकों का परिणाम जारी किया जायेगा।


महिला पर्यवेक्षिका की परीक्षा इसी महीने होगी, जबकि परिणाण अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में, मैट्रिक स्तरीय परीक्षा सितंबर में होगी, जबकि परिणाम अक्टूबर में आयेगा, वहीं सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त परीक्षा सितंबर में होगी, परिणाम अक्टूबर में, पारा मेडिकल संयुक्त प्रतियोगिता अकूटबर के पहले सप्ताह में और नंवंबर के अंतिम सप्ताह में रिजल्ट, झारखंड तकनीकी योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में और दिसंबर में परिणाम जारी किया जायेगा।

वहीं उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता, झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता, झारखंड इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त परीक्षा झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा और झारखंड सचिवालय आशुलिपिक प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। आपको बता दें कि सभी परीक्षा आयोजन नवंबर तक में पूरा कर लिया जायेगा।





 



 



 




Tags:    

Similar News