झारखंड: "शहजादे को तो सिर्फ कुर्सी की चिंता है चंपाई सोरेन को क्यों हटाया?" हेमंत से हिमंता ने पूछा, कल्पना सोरेन कहा, सिर्फ भ्रष्टाचारियों...

By :  HPBL
Update: 2024-07-17 17:11 GMT

रांची। भाजपा लगातार सोरेन सरकार पर निशाना साध रही है। रांची के एक कार्यक्रम में पहुंचे असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बना ही, इसकी सफलता का श्रेय बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरे जोश और उत्साह के साथ आगामी चुनाव में जुट जाएं। आज रांची विधानसभा में आयोजित अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा को असम के मुख्यमंत्री एवं चुनाव सह प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा ने हेमंत सरकार से सवाल पूछा कि पिछले 5 वर्षों में झारखंड में कितने नये अस्पताल बने? युवाओं को कितनी नौकरियाँ मिलीं? JMM-Cong ने झारखंड वासियों को बेरोज़गारी भत्ता देने के वादा किया, लेकिन उसे कभी पूरा नहीं किया।

"
"

...इसलिए हमलोग सीता सोरेन के साथ हैं

हिमंता ने सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि भाजपा ने धारा 370 हटाने का और राम मंदिर बनवाने का वादा किया और उसे निभाया। सीता सोरेन का जिक्र करते हुए हिमंता विस्वा सरमा ने कहा कि सीता सोरेन एक आदिवासी महिला हैं, हेमंत सोरेन जी के भाई की धर्मपत्नी हैं। उनके पति को मार दिया गया और पोस्टमार्टम भी नहीं हुआ। इसीलिए हम सीता जी के साथ खड़े हैं। वहीं चम्पई सोरेन के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए हिमंता विस्वा सरमा ने कहा कि चंपाई सोरेन को हटाकर JMM को 10 सीटों का नुक़सान होगा।

कल्पना सोरेन को लेकर हिमंता बोले..

झारखंड में एक ऐसा क़ानून बनना चाहिए जो बाहरी घुसपैठियों और आदिवासी लड़कियों की बीच विवाह पर रोक लगाये। हमारी बेटियाँ घुसपैठियों के जाल में फंस रहीं हैं। हिमंता ने कल्पना सोरेन से कहा कि कल्पना सोरेन से मेरा अनुरोध है कि आप झारखंड की शोषित बेटियों के लिए भी आवाज़ उठायें, सिर्फ़ भ्रष्टाचारियों की आवाज़ मत बनिये। JMM-Cong ने राज्य के साथ धोखा किया है, यह संदेश लेकर हमारे कार्यकर्ता हर घर तक पहुंचेंगे। हेमंत पर कटाक्ष करते हुए हिमंता ने कहा कि शहजादे को तो सिर्फ कुर्सी की चिंता है चंपाई सोरेन को क्यों हटाया, जवाब दो हेमंत सोरेन झारखंड को छोटा बांग्लादेश बना दिया है हेमंत सोरेन ने...

Tags:    

Similar News