कल्पना सोरेन का अपना ट्वीटर: हेमंत सोरेन का ट्वीटर छोड़, अब अपने ट्वीटर पर एक्टिव हुई कल्पना..जानिये क्या किया पहला ट्वीट

By :  HPBL
Update: 2024-06-29 01:06 GMT

Kalpana Soren Tweeter: हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने के बाद बहुत कुछ बदल गया है। पार्टी में नयी ऊर्जा आ गयी है तो सरकार और संगठन स्तर पर भी बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गयी है। इस बीच कल्पना सोरेन अब खुद अपने ट्वीटर हैंडल पर एक्टिव हो गयी है। हेमंत सोरेन के जेल में रहते पूरे 5 महीने तक कल्पना सोरेन ने ही हेमंत सोरेन का ट्वीटर हैंडल चलाया था, लेकिन अब उनके जेल से बाहर आने के बाद ट्वीटर अपने आफिशियल हैंडल पर एक्टिव हो गयी है।

"
"

हालांकि ये ट्विटर हैंडल मई 2024 में बनाया गया था, लेकिन वो अपने ट्वीटर हैंडल में ज्यादा एक्टिव नहीं होती थी। वो हेमंत सोरेन के ही हैंडल से पोस्ट करती थी, लेकिन आज से वो अपने ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट करने लगी है। उन्होंने अपना पोस्ट आज हेमंत सोरेन को लेकर किया है। उन्होंने लिखा है कि आज सत्य की जीत हुई, जन नायक हेमन्त जी के संघर्ष की जीत हुई।

उन्होंने आगे लिखा है कि आदरणीय बाबा दिशोम गुरुजी और देश तथा झारखण्ड के आशीर्वाद की जीत हुई। यह अटल सत्य है, झारखण्ड न कभी झुका है, झारखण्ड न कभी झुकेगा। जय संविधान! जय जोहार! जय झारखण्ड! ~कल्पना मुर्मू सोरेन

Tags:    

Similar News