जानिये कौन हैं विकास उपाध्याय? जिन्हें झारखंड विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी जिम्मेदारी, तेज तर्रार कांग्रेस नेता संभाल चुके हैं कई बड़ी जिम्मेदारी

By :  HPBL
Update: 2024-09-09 14:17 GMT

रांची। तेज तर्रार कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय को कांग्रेस पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी है। विकास उपाध्याय को झारखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रांची लोकसभा क्षेत्र का आब्जर्बर बनाया गया है। विकास उपाध्याय को रांची लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विधानसभा के लिए AICC आब्जर्बर बनाया गया है।

केसी वेणुगोपाल की तरफ से जारी आदेश में छत्तीसगढ़ के रहने वाले विकास उपाध्याय को AICC के प्रदेश प्रभारी और झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से संपर्क में रहकर चुनाव के मद्देनजर जीत की रणनीति तैयार करने को कहा गया है। आपको बता दें कि झारखंड में अगले दो महीने में विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान इसी महीने के अंत तक हो सकता है।

"
"

कौन हैं विकास उपाध्याय

विकास उपाध्याय की गिनती छत्तीसगढ़ के तेज तर्रार कांग्रेस नेताओं में है। विकास उपाध्याय यूथ कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। यूथ कांग्रेस में राहुल गांधी की टीम का हिस्सा रहे विकास उपाध्याय रायपुर से विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं।

मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रायपुर के रहने वाले विकास उपाध्याय का जन्म 6 नवंबर 1976 को रायपुर में हुआ था। वो 5 जून 2015 को संजना के साथ वैवाहिक बंधन में बंधे। विकास उपाध्याय ने 1998 में भारतीय राष्ट्रीय छात्रसंघ (NSUI) से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की। इसके बाद उन्हें यूथ कांग्रेस में 1999 में रायपुर जिला का अध्यक्ष और 2004 में उन्हें राष्ट्रीय सचिव बनाया गया।

विकास को 2009 में युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव और 2010 में राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया। वे 2012 से 2018 तक रायपुर शहर के अध्यक्ष रहे। विकास उपाध्याय पहली बार 2018 में विधायक बने। उन्होंने तीन बार के बीजेपी विधायक राजेश मूणत को हराया था। उन्हें 76359 वोट मिले, जबकि राजेश को 64147 वोटों से संतोष करना पड़ा।

विकास 2019 में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव भी रहे। वे 2020 में संसदीय सचिव बने। उन्हें 2023 के विधानसभा चुनाव में राजेश के हाथों रायपुर पश्चिम सीट से हार का मुंह देखना पड़ा। राजेश ने चौथी बार इस सीट से जीत हासिल की।

Tags:    

Similar News