उत्पाद सिपाही भर्ती को लेकर नया अपडेट, कल से शुरू होने वाली भर्ती से पहले जान लीजिये ये जरूरी जानकारी

By :  Aditya
Update: 2024-09-08 14:15 GMT

Utpad Sipahi Bharti: कल यानि मंगलवार से फिर से उत्पाद सिपाही भर्ती शुरू होने वाली है। जिस तरह से दौड़ के दौरान और दौड़ के बाद भी अभ्यर्थियों की मौत हुई है, उसने अभ्यर्थियों को खौफजदा कर दिया है। दरअसल उत्पाद सिपाही की भर्ती के दौरान जिस तरह की घटनाएं हुई थी, उसके बाद उम्मीद थी, कि सरकार भर्ती नियमों में कुछ संशोधन करेगी, लेकिन बीच भर्ती में नियमों में संशोधन से कोर्ट का पेंच आ सकता था, लिहाजा सरकार ने संशोधन से हाथ खड़े कर दिये।

"
"


झारखंड में अभी भी तीखी धूप और उमस का असर है, ऐसे में और अनहोनी की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। इधर इस मामले में सरकार के रुख पर भाजपा नाराज है।

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल ने सवाल उठाया है कि आपके अनुसार यदि आपकी सरकार के द्वारा ही बनाई हुई नियमावली गलत है, तो फिर उसी प्रक्रिया के तहत बहाली क्यों की जा रही है? दूसरी बात ये भी, कि समीक्षा के नाम पर बहाली स्थगित हुई है, तो आपकी सरकार ने समीक्षा में क्या पाया है? जब सब कुछ पूर्व की भांति ही है तो, युवा उमसती गर्मी में 10 किलोमीटर दौड़ेंगे ही, मौत के मुंह में जाएंगे ही।

झारखंड में सिपाही भर्ती के लिए होने वाली दौड़ में अब तक 15 अभ्यर्थियों की मौत हो चुकी है। झारखंड में कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए फिजिकल में लड़कियों को पांच और लड़कों को 10 किलोमीटर दौड़ तय समय में लगानी होती है।

झारखंड पुलिस मुख्यालय के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बहाली की प्रक्रिया झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा के तहत शेष अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता जांच परीक्षा 10 से 21 सितंबर तक छह जगहों पर आयोजित होगी। यानि 10 सितंबर, 11 सितंबर, 12 सितंबर, 13 सितंबर, 19 सितंबर, 20 सितंबर और 21 सितंबर को आयोजित की जाएगी। शारीरिक जांच के लिए क्रमांकवार तिथियां प्रकाशित कर दी। इसके तहत कुल 99,832 अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच होगी।

शारीरिक जांच में सम्मिलित होने के लिए आयोग नए सिरे से प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि शारीरिक दक्षता जांच में कई अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ने एवं एक दर्जन की मौत होने के बाद तीन से पांच सितंबर तथा छह से नौ सितंबर को आयोजित की जाने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था।

शारीरिक जांच के लिए इस बार छह बोर्ड अलग-अलग जगहों पर गठित किया गया है। सभी अभ्यर्थियों को सुबह सात बजे केंद्र पर बुलाया गया है। इस बार पलामू में शारीरिक जांच नहीं होगी।

कहां कितने अभ्यर्थियों की जांच

1. रांची स्मार्ट सिटी (10-13 सितंबर) : कुल 11,405 अभ्यर्थी

2. झारखंड जगुआर, टेंडर ग्राम, रातू (10-13 सितंबर तथा 19 एवं 20 सितंबर) : कुल 17,405 अभ्यर्थी

3. गिरिडीह पुलिस केंद्र (10-13 सितंबर तथा 19 एवं 20 सितंबर) : कुल 17,405 अभ्यर्थी

4. हजारीबाग जेएपीटीसी, पद्मा (10-13 सितंबर तथा 19 एवं 20 सितंबर) : कुल 17,405 अभ्यर्थी

5. जमशेदपुर सीटीसी, मुसाबनी (10-13 सितंबर तथा 19 एवं 20 सितंबर) : कुल 17,405 अभ्यर्थी

6. साहिबगंज झारखंड सशस्त्र बल (10-13 सितंबर तथा 19, 20 एवं 21 सितंबर) : कुल 18,८०७





 


Tags:    

Similar News