दुमका से परिवर्तन यात्रा का आगाज...और अमित शाह को बुलावा...भाजपा की चुनाव को लेकर तगड़ी है प्लानिंग

By :  Aditya
Update: 2024-09-10 17:29 GMT

रांची। 15 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के बाद 21 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। अमित शाह दुमका से चुनावी अभियान का श्रीगणेश करेंगे। हेमंत सोरेन के गढ़ से अमित शाह की सभा के पीछे भाजपा की बड़ी रणनीति है।


वैसे जिस कार्यक्रम में अमित शाह शामिल होंगे, वो बीजेपी की परिवर्तन यात्रा है। इस यात्रा में बीजेपी शासित प्रदेशों के 4 मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। वहीं हर दिन केंद्र के शीर्ष नेताओं को भी बुलाने का प्लान तैयार किया गया है।

"
"

आपको बता दें कि झारखंड में बीजेपी परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। इसकी शुरुआत दुमका से 21 सितंबर को होगी। परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी इसमें शामिल होंगे। गृह मंत्री के साथ यूपी, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री भी परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे. इस यात्रा की शुरूआत दुमका से होगी. परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य भ्रष्टाचार, घुसपैठ, बदली डेमोग्राफी से जनता को अवगत कराना है।

प्रदेश बीजेपी परिवर्तन यात्रा के जरिए ताकत दिखाएगी. प्रदेश भाजपा ने छह जगहों पर परिवर्तन यात्रा निकालेगी. इसके लिए राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश को संयोजक बनाया गया है। बीजेपी द्वारा परिवर्तन यात्रा के लिए मंगलवार को रांची में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें MP-MLA के साथ-साथ पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में विधानसभा चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी और नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News