“यह हादसा नहीं, वोट के लालच में की गईं हत्याएं है” उत्पाद सिपाही भर्ती में अभ्यर्थियों की मौत पर भड़के शिवराज बोले, पहले 5 साल कुछ....

By :  Ashrita
Update: 2024-09-08 14:57 GMT

रांची। उत्पाद सिपाही भर्ती पर झारखंड की राजनीति गरम है। भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने भी हेमंत सरकार को उत्पाद सिपाही भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों की मौत पर घेरा है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कहा कि हेमंत सोरेन ने वोट के लालच में बिना उचित व्यवस्थाओं के नौजवानों को बहलाने के लिए षड्यंत्र रचने का पाप किया है। उन्हें दस-दस किलोमीटर दौड़ाया। जिसके कारण कई नौजवानों की जान चली गई। ये हादसा नहीं, वोट के लालच में की गईं हत्याएं हैं। झारखंड का नौजवान कभी भी इस सरकार को माफ नहीं करेगा।

"
"

वहीं वैक्सीन को लेकर मुख्यमंत्री के दिये बयान को लेकर भी शिवराज सिंह चौहान ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पहले यही सीएम लोगों से कोविड वैक्सीन लगाने की अपील की। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खुद वैक्सीन लगवाया। प्रधानमंत्री से वैक्सीन मांगी। अब दोष लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जनता को ठग रहे हैं। उन्हें भी पता है कि योजनाओं का लाभ तो देना नहीं है।

सरकार की कार्यशैली पर कटाक्ष करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गठबंधन की सरकार ने पांच साल में कुछ नहीं किया। अब जब चुनाव है तो खोखली घोषणाएं कर रही है। हमने पूछा मिला क्या झारखंड की जनता को। वो वायदे जो पूरी नहीं की गई। पांच साल कोई नौकरी नहीं दी। परीक्षा के पेपर लीक होते रहे। इनको पता है कि भर्तियां पूरी नहीं हो पाएगी। ऐसे मौसम में दौड़ कराया। दौड़ के दौरान पीने के पानी की व्यवस्था थी, न छाया था। यह अपराध है। इसे जनता माफ नहीं करेगी।

Tags:    

Similar News