VIDEO- चंपाई सोरेन ने नया बयान देकर सभी को चौंकाया, बोले, नहीं समझ पा रहा हूं कि ये सब कौन कह रहा है?' BJP में जाने पर कहा....
राचीं/दिल्ली। चंपाई सोरेन ने भाजपा में शामिल होने की संभावनाओं को खारिज कर दिया है। पहले दिल्ली पहुंचना, फिर दिल्ली से ही झामुमो के खिलाफ सोशल मीडिया हैंडल पर आग उगलना...और अब फिर से झारखंड वापस लौटना। चंपाई सोरेन के 72 घंटे बहेद ही रहस्यमयी रहे हैं। आज वो दिल्ली से वापस झारखंड लौट रहे हैं। इस बीच दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए चंपाई सोरेन ने कहा है कि "मैं किसी से नहीं मिला। मैं यहां (दिल्ली) कुछ निजी काम के लिए आया था। मैं उनसे (बीजेपी नेता) से मिलना नहीं चाहता था..." अफवाहों के बारे में पूछे जाने पर बीजेपी में शामिल होने पर उन्होंने कहा, 'मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि यह सब कौन कह रहा है...'
#WATCH | Delhi: Former Jharkhand CM and JMM leader Champai Soren says "I did not meet anyone. I came here (Delhi) for some personal work. I did not want to meet them (BJP leader)..."
— ANI (@ANI) August 20, 2024
On being asked about rumours of him joining BJP, he says "I am not able to understand who is… pic.twitter.com/AFYbFOnIbV
हालांकि ये बातें पच नहीं पा रही है कि दिल्ली में तीन दिन तक डेरा डाले रहने के बाद भी चंपाई सोरेन की किसी से बात नहीं हुई है। खबरें तो यही बता रही है कि चंपाई सोरेन लगातार शिवराज सिंह चौहान और हिमंता विस्वा सरमा के संपर्क में है। सवाल ये भी उठ रहा है कि मुख्यमंत्री पद छोड़ने के 50 दिन बाद आखिरकार अपने सम्मान और अपमान की चंपाई सोरे को क्यों याद आयी। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने अपनी राह अलग करने की बात क्यों लिखी थी।
दिल्ली में चंपाई सोरेन ने मंगलवार को भी अपने करीबियों के साथ बैठक की। माना जा रहा है कि उनकी बीजेपी से बात नहीं बन पाई है। दिल्ली से देर शाम चंपाई सोरेन कोलकाता पहुंचेंगे और कोलकाता से सड़क मार्ग होकर अपने गृह जिला सरायकेला चले जाएंगे। चंपाई सोरेन अब झारखंड वापस लौटने के बाद ही आगे की रणनीति पर कोई फैसला लेंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा नेतृत्व की ओर से चंपाई सोरेन के अगले कदम का इंतजार किया जा रहा है। यही कारण है कि पार्टी के सभी नेता अभी इस मसले पर कुछ बोलने से बच रहे हैं। हालांकि हेमंत सोरेन ने अनौपचारिक बातचीत में कहा कि उन्हें पार्टी के किसी नेता की नाराजगी के बारे में कोई जानकारी नहीं हैं।