VIDEO- हेमंत सोरेन का भाजपा पर तीखा हमला, बोले "राजभवन, चुनाव आयोग, ईडी-सीबीआई, कोर्ट-कचहरी इनको लगता है सब अपना है"

By :  HPBL
Update: 2024-07-25 00:32 GMT

रांची। झाऱखंड में डेमोग्राफी चेंज का मुद्दा खत्म होता नहीं दिख रहा है। संथालपरगना क्षेत्र में अप्रत्याशित तौर पर वोटरों की संख्या बढ़ने को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमायी हुई है। भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से भी मिला है, जिसमें इस मुद्दे पर आयोग का ध्यान आकृष्ट कराया गया है। इधर मामले पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर करारा निशाना साधा है। हेमंत सोरेन ने कहा है कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। विपक्ष को लगता है कि राजभवन, चुनाव आयोग, ईडी सीबीआई, कोर्ट कचहरी लगता है अपना है। जहां इनको ज्यादा अपनत्व लगता है, वहां जाकर अपनी बात को रखते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सब विपक्ष का फेवरेट मुद्दा है। जैसे हमलोगो हैं आपलोग हैं, हमलोग खाना खाते हैं, तो उसमें एक चीज कोई पसंदीदा होता है। इंसानों के लिए भी होता है जानवरों के लिए भी होता है। वही उनके कुछ ऐसे चीज है, जो काफी पसंदीदा सबजेक्ट है। जिसे छोड़कर वो दांयें बाये नहीं होते, इसलिए वो बराबर प्रयास करते हैं। लोकतंत्र की ये खुबसूरती है। हमलोंगों ने आपलोगों ने बचपन में निबंध लिखा होगा, भारत विविधताओं में एकता का देश है।

Full View

ये पूछे जाने पर कि चुनावी वर्ष के बावजूद झारखंड को बजट में उतना महत्व नहीं दिया गया। जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता जवाब देगी, जनता के पास पांच साल में एक बार जवाब देने का मौका आता है, जनता जरूर जवाब देगी।

Tags:    

Similar News