VIDEO- ...देखिये अमर बाउरी की कैसी हो गयी थी हालत, पुलिस का छोड़ा आंसू गैस का गोला नेता प्रतिपक्ष के सामने गिरा, फिर...

By :  Ashrita
Update: 2024-08-23 17:26 GMT

रांची। अमर बाउरी का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। जिसमें उनकी तबीयत बिगड़ी हुई है। नेता प्रतिपक्ष ने खुद भी इस वीडियो को सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया है। दरअसल ये वीडियो उस वक्त का है, जब पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े थे। एक गोला ठीक अमर बाउरी के सामने आकर गिरा, जिसके बाद उनकी आंखों में जलन शुरू हो गया, वहीं दम घुटने लगा। आनन-फानन में अमर बाउरी को भीड़ से बाहर निकाला गया। 10 मिनट तक अमर बाउरी आंसू गैस के गोले से काफी परेशान रहे। इस दौरान वो मीडिया के सवालों का जवाब भी नहीं दे पा रहे थे।

"
"


इस दौरान मीडियाकर्मियों ने जब उनकी तबीयत के बारे में पूछा, तो वो बोलते दिखे, वो ठीक है। हालांकि वो बार-बार खुद अपने चेहरे पर पानी डाल रहे थे। वो बोले जिस तरह से बल का प्रयोग किया गया, वैसा आतंकवादी और उग्रवादियों के लिए किया जाता है। मिर्च के साथ आंसू गैस के गोले छोड़े गये हैं, ताकि लोगों का दम घुट जाये। युवाओं का ये आक्रोश सरकार को उखाड़ फेकेगी।

आपको बता दें कि अमर बाऊरी ने सरकार पर दमन करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में तानाशाही चल रही है, जहां शांतिप्रिय प्रदर्शन तक करने की इजाजत नहीं दी जा रही है। चुनाव में इसका बदला लिया जायेगा।

Tags:    

Similar News