Weather Update: झारखंड के इन 14 जिलों में आज-कल भारी बारिश का अलर्ट, खरसांवा में सबसे अधिक...

By :  Ashrita
Update: 2024-08-06 04:16 GMT

रांची: मौसम विभाग ने आज बारिश को लेकर 13 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में अलर्ट जारी किया है उनमें सिमडेगा, सरायकेला, खरसांवा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज के इलाके शामिल हैं।




 


रांची में पिछले कुछ दिनों पहले हुई लगातार बारिश की वजह से राहत मिली लेकिन सड़क और गलियों में पानी भर गया।, हालांकि, अब भी राज्य में 19% कम बारिश हुई है

"
"




 


मौसम विभाग ने अभी 11 अगस्त तक राज्य के कई इलाकों में बारिश की संभावना जाहिर की है। राज्य में पिछले 24 घंटे के तापमान पर नजर डालें तो राज्य में मानसून की गतिविधि कमजोर रही। राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है।

राज्य में सबसे अधिक बारिश खरसांवा में 36.4 मिमी हुई। राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

Tags:    

Similar News