विधायक अंबा प्रसाद का देसी अंदाज: ...जब काफिला रोकवाकर विधायक मैडम उतर गयी खेत में, धान रोपा, गीत गुनगुनाये...देखिये तस्वीरें

By :  Aditya
Update: 2024-08-08 18:12 GMT


 



MLA Amba Prasad: अंबा प्रसाद हमेशा खुद को जमीन से जुड़ा हुआ नेता बताती रही है। इसकी झलक आये दिन दिखती भी रहती है। इस बीच उनकी कुछ तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। तस्वीर में वो एकदम ठेठ अंदाज में खेत में काम करती दिख रही है।




 


बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद की तस्वीरों को लोग सोशल मीडिया में जमकर शेयर कर रहे हैं। उन्होंने खुद भी सोशल मीडिया में धान रोपनी करती तस्वीरों को शेयर किया है।

"
"




 


तस्वीरों में साफ दिख रही है कि कि एकदम साधारण वेशभूषा में माथे पर धान का बिचड़ा लेकर वो खेत में उतरीं और महिलाओं के साथ धान रोपनी करने लगी। इस दौरान महिलाएं धान की रोपाई के वक्त परंपरागत गीत भी गाने लगी, तो विधायक भी साध में गुणगुनाने लगी।




 


दरअसल, अंबा प्रसाद क्षेत्र में ट्रांसफार्मर का उद्घाटन करने के लिए महुदी गईं थीं। जब वो कार्यक्रम से लौट रही थी, तो महुदी में ही महिलाओं को खेत में धान रोपनी करते हुए देखी, जिसके बाद उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और धान रोप रही महिलाओं के बीच में चली गयी।

Full View

विधायक अंबा प्रसाद जिस तरह से खेतों में काम कर रही थी, उसे देखकर लोग हैरान थे। इधर विधायक के खेतों में काम करने की खबर सुनकर गांववाले भी पहुंच गये। इस दौरान अंबा प्रसाद ने कहा कि ने बताया कि किसान और उनके लहलहाते खेत, कृषि कार्य को करते हुए किसानों के बीच रहने का जो आत्मीय सुख है, वो शायद कहीं और नहीं है।

Tags:    

Similar News