झारखंड: ...ना वेतन...ना खाना ...अफ्रीका के बंधक बने 27 मजदूर जल्द लौटेंगे झारखंड, सरकार ने लिखा केंद्र को पत्र, कहा..

By :  HPBL
Update: 2024-07-17 17:02 GMT

रांची।अफ्रीका में फंसे झारखंड के 27 मजदूर जल्द प्रदेश लौटेंगे। मुख्यमंत्री ने खुद इस मामले में संज्ञान लिया है। उन्होंने अधकारियों को इस बाबत निर्देश भी दिया है। दरअसल झारखंड के 27 मजदूर मध्य अफ्रीका के कैमरून में फंसे हैं। पिछले चार महीने से अपने प्रदेश लौटने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें आने नहीं दिया जा रहा है। अब झारखंड सरकार ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए केंद्रीय प्राधिकरण को पत्र लिखा है और मजदूरों की सकुशल वतन वापसी के साथ बकाया भुगतान कराने का आग्रह किया है।

"
"

दरअसल बोकारो, गिरिडीह और हजारीबाग के मजदूरों ने वीडियो जारी कर सुरक्षित वापसी कराने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया है कि चार महीने से उन्हें मजदूरी नहीं दी जा रही है। इससे खाने-पीने का भी संकट हो गया है। झारखंड सरकार ने विदेश मंत्रालय (भारत सरकार) के अधीन विदेश जाने वाले भारतीय कामगारों के हितों की रक्षा के लिए जिम्मेदार प्राधिकरण से मध्य अफ्रीका में फंसे झारखंड के 27 कामगारों की सुरक्षित वापसी का आग्रह किया है।

हेमंत सरकार ने इसके लिए राज्य के श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के सचिव ने प्राधिकरण को पत्र लिखा है। आपको बता दें कि झारखंड के श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के सचिव ने पत्र में बताया है कि श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को गिरिडीह, बोकारो के 27 कामगारों ने सूचित किया है कि वे सभी लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड, फेस जेंडरमेरी, एप्रेस ऑडिटोरियम जीन पॉल II, मबैंकलो, याउंडे, कैमरून, मध्य अफ्रीका में विनायक कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट पर 29 मार्च 2024 से काम कर रहे हैं। मजदूरों का भुगतान भी बकाया है और वे झारखंड लौटना चाहते हैं। कामगारों को उनका वैध बकाया सुनिश्चित करने और झारखंड सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का आग्रह किया गया है।

Tags:    

Similar News