“जो राहुल गांधी की जीभ काटकर लायेगा उसे 11 लाख का ईनाम”…विधायक के विवादित बयान पर मचा बवाल

By :  Aditya
Update: 2024-09-16 10:41 GMT

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी को लेकर विधायक ने बड़ा ही विवादित बयान दिया है। विधायक ने ऐलान किया है कि जो भी राहुल गांधी की जीभ को काटकर लायेगा, उसे 11 लाख का ईनाम दिया जायेगा। ये विवादित बयान महाराष्ट्र के बुलढाणा से शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ ने दिया है।


कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर दिये इस बयान पर बवाल मच गया है। दरअसल उन्होंने कहा है कि जो भी राहुल गांधी की जीभ काटकर लाएगा, उसे 11 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा।

"
"

संजय गायकवाड़ ने राहुल गांधी के अमेरिका में आरक्षण को लेकर दिए बयान पर खफाल है। लिहाजा, उन्होंने राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख के इनाम की घोषणा की। विधायक गायकवाड़ ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर दलितों और आदिवासियों के आरक्षण को खत्म करने की साजिश का आरोप लगाया है। गायकवाड़ ने कहा कि महाराष्ट्र और देश के पिछड़े और दबे हुए दलितों, आदिवासियों और ओबीसी के लोगों को संविधान में बाबासाहेब अंबेडकर ने आरक्षण दिया है।

ऐसे में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी विदेश में जाकर आरक्षण खत्म करना है, ऐसा बयान देते हैं। गायकवाड़ ने कहा कि इसका मतलब है कि कांग्रेस ने अपना सही चेहरा लोगों को दिखा दिया है। इनके पेट में दर्द हो रहा है। लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी संविधान बदल देंगे।


ऐसा फेक और नेगेटिव नैरेटिव फैलाया गया और वोट लिया। आज ये ओबीसी, दलित और आदिवासियों के आरक्षण को खत्म करने की बात कह रहे हैं। गायकवाड़ ने साफ कहा कि जीभ जो काटेगा, मैं उसे 11 लाख रुपये इनाम दूंगा।

Tags:    

Similar News