….और एक्सप्रेस ट्रेन के चक्के से निकलने लगा धुंआ, जयनगर-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों में मचा हड़कंप, वीडियो हुआ वायरल

देवघर । जयनगर-पूरी एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन के चक्के से अचानक धुआं निकलने लगा। किऊल-जसीडीह रेलखंड के गिद्धौर रेलवे स्टेशन के पास की इस घटना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन के चक्के से धुंआ निकलने का वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है। जयनगर-पूरी एक्सप्रेस ट्रेन डाउन की ओर जा रही थी। ट्रेन गिद्धौर से आगे बढ़ी तभी चक्के में आग लग गई।

हालांकि ट्रेन पर सवार यात्री व कर्मी की मदद से चक्के से निकल रहे धुएं को पानी देकर बुझाया गया। गर्मी के कारण पटना पूरी एक्सप्रेस ट्रेन के चक्कर से अचानक धुआं निकलने लगा था। जिसे यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि जयनगर-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन के चक्के से धुआं निकल रहा और यात्री इधर-उधर भाग रहे हैं। हालांकि कुछ रेलकर्मी और यात्रियों ने पानी की बौछार कर उस पर काबू पाने का भी प्रयास किया जा रहा है। आधे घण्टे तक इस बीच ट्रेन परिचालन बाधित रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्टेशन मास्टर ठाकुर दयाल सिंह ने बताया कि वह फिलहाल छुट्‌टी पर हैं। उनके प्रभार में शंभु चौधरी को तैनात किया गया है। किसी प्रकार का कोई नुकसान होने की जानकारी नहीं मिली है। ट्रेन के चक्के से धुआं निकलने की जानकारी के बाद स्टेशन में बैठे अन्य यात्रियों में भी अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। हालांकि चक्के से निकल रहे धुएं को बुझाने के बाद ट्रेन आगे बढ़ गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close