ANM पत्नी नौकरी का दिखाती थी पति को धौंस…. नाराज पति करने लगा दूसरी शादी…..तो मंडप से उठा ले गयी पुलिस

गढ़वा। ANM पत्नी अपने बेरोजगार पति पर धौंस जमाती थी….बीबी के उलहाने से परेशान पति दूसरी शादी रचा रहा था….लेकिन तभी पहुंच गयी पुलिस और मंडप से ही दुल्हे को उठा ले गयी……! अजीबो गरीब ये मामला झारखंड के गढ़वा हा। जानकारी के मुताबिक महिला रिचू देवी गढ़वा में मझिगांव स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ है, जबकि उसका पति कन्हाई राम बेरोजगार है. दोनों की शादी 2015 में हुई थी। पति कन्हाई राम रविवार को बंशीधर मंदिर में दूसरी शादी रचा रहा था। तभी वहां पहली पत्तनी रिचू देवी पुलिस को लेकर पहुंच गयी और फिर दुल्हे को मंडप से उठाकर थाने ले गयी।

जानकारी के मुतबिक कन्हाई राम की 2015 में पत्नी रिचू देवी से शादी हुई थी। पत्नी का आरोप है की शादी के बाद दहेज की मांग कर पति उसे लगातार प्रताड़ित करता है। चार साल पहले रिचू देवी को पति कन्हाई ने पैसे नहीं लाने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया था। यही नहीं पत्नी पर 1 लाख रूपये और जेवर चुराकर भागने का भी आरोप लगाते हुए चोरी की शिकायत थाने में करायी थी। इधर पत्नी रिचू ने इस मामले में पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया था। मामला चार साल से कोर्ट में चल रहा था। इसी रविवार को कन्हाई राम दूसरी शादी बहियार खुर्द गांव की एक युवती से शादी रचा रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर पत्नी रिचू देवी को जैसे ही पति की दूसरी शादी की खबर मिली, वो मेराल थाने पहुंची और फिर वहां पुलिस को लेकर सीधे शादी के मंडप पर पहुंच गयी। दुल्हे को पुलिस ने मंडप से उठा लिया। पति का आरोप है कि उसकी पहली पत्नी नर्स है, जबकि वो बेरोजगार है। इसकी वजह से वो उसके साथ नहीं रहना चाहती है। इसलिए वो दूसरी शादी कर रहा था। फिलहाल दूसरी शादी कर रहे पति को पुलिस ने हिरासत में रखा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close