झारखंड : पलामू के नाम एक और उपलब्धि…मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में अब बनेंगे स्पेशलिस्ट डॉक्टर, PG की पढ़ाई को मिली हरी झंडी

Palamu gets another achievement... Specialist doctors will now be trained at Medinirai Medical College, PG studies get the green signal.

पलामू। जिले के पोखरहा स्थित मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में जल्द ही पोस्ट ग्रेजुएट (PG) पढ़ाई शुरू होने जा रही है। कॉलेज प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है और पांच विभागों में PG कोर्स शुरू करने की दिशा में काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस पहल से स्थानीय छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी।

कॉलेज में कुल 20 सीटों पर PG में एडमिशन लिया जाएगा। पांच विभागों में यह सुविधा मिलेगी – एनाटॉमी, बायोकेमिस्ट्री, नेत्र रोग (ऑप्थाल्मोलॉजी), पैथोलॉजी और मेडिसिन। प्रत्येक विभाग में 4-4 सीटें निर्धारित हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

PG में दाखिला लेने के लिए छात्रों को पहले NEET PG परीक्षा पास करनी होगी। सफल उम्मीदवारों की सूची सरकार द्वारा कॉलेज को भेजी जाएगी, और इसके आधार पर एडमिशन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। PG कोर्स की अवधि तीन साल है, और बीच में पढ़ाई छोड़ने पर करीब 30 लाख रुपये का जुर्माना देना होगा।

18 मार्च को नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय और RIMS के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने कॉलेज का निरीक्षण किया। टीम ने फैकल्टी, सुविधाओं और संसाधनों का जायजा लिया। निरीक्षण रिपोर्ट के बाद सभी जरूरी दस्तावेज नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) को भेजे जाएंगे। मंजूरी मिलने के बाद ही PG कोर्स औपचारिक रूप से शुरू होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कॉलेज प्राचार्य डॉ. जक्का श्रीनिवासन राव का कहना है कि सभी विभागों में PG पढ़ाई के लिए जरूरी संसाधन मौजूद हैं और कॉलेज सभी मानकों पर खरा उतरेगा। इस पहल से पलामू और आसपास के जिलों के छात्रों को बड़ा फायदा मिलेगा और क्षेत्र में मेडिकल शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close