अप्रेंटिशिप मेला-सह-प्लेसमेंट ड्राईव का होगा आयोजन

धनबाद । जिला कौशल कार्यालय, धनबाद के द्वारा मंगलवार को महिन्द्रा स्किल एंड डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पुना महतो सेवा संस्थान कैम्पस, लेडिडुमर, कतरास, बाघमारा में अप्रेंटिशिप मेला-सह-प्लेसमेंट ड्राईव का आयोजन किया।

कार्यक्रम में जिला कौशल पदाधिकारी श्री प्रवीण कुमार एवं श्रम अधीक्षक श्री रंजीत कुमार ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। दोनों अधिकारियों ने अप्रेंटिशिप में निबंधन कराने आये युवाओं को www.apprenticeshipindia.gov.in पोर्टल पर लगभग 510 छात्र-छात्रओं को निबंधित कर अप्रेंटिशिप एवं रोजगार से संबंधित जानकारी दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साथ ही 8 जुलाई 2023 को बड़े पैमाने पर आयोजित होने वाले मेगा प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लेने का आग्रह किया।

जिला कौशल पदाधिकारी ने बताया कि दिनांक 28.07.2023 को अप्रेंटिशिप मेला-सह-प्लेसमेंट ड्राईव का आयोजन असर्फी अस्पताल के पास स्थित ए.आइ.टी.एस.आइ.एल. स्किल प्राइवेट लिमिटेड में किया जाना हैं। इसमें अधिक से अधिक युवाओं का अप्रेंटिशिप मेला-सह-प्लेसमेंट ड्राईव में निबंधन कर रोजगार से जोड़ना मुख्य उद्देश्य है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close