अर्जुन मुंडा का कद बढ़ा : देश के नए केंद्रीय मंत्री के रूप में मोदी कैबिनेट में मिली जगह, पढ़िए क्या है वजह

नई दिल्ली । अर्जुन मुंडा देश के नए केंद्रीय मंत्री होंगे. अर्जुन मुंडा झारखंड से हैं और भारतीय जनता पार्टी के पुराने नेता हैं. अभी हाल के विधानसभा चुनाव में नरेंद्र सिंह तोमर को उतारा गया था जिसमें वे दिमनी से विजयी हुए हैं. इसके बाद तोमर को मध्य प्रदेश की राजनीति में उतारने का फैसला हुआ.

एक दिन पहले उन्होंने संसद और मंत्री पद से इस्तीफा दिया. इसके बाद गुरुवार रात को नए कृषि मंत्री के रूप में अर्जुन मुंडा के नाम का फैसला हुआ. अगले साल विधानसभा चुनाव है, इसे देखते हुए मुंडा के नाम को प्रमुखता से देखा जा रहा है. तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके खूंटी लोकसभा से सांसद चुने गए अर्जुन मुंडा को नरेंद्र मोदी कैबिनेट में फ‍िलहाल जनजातीय कार्य मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. लेकिन अब उन्हें कृषि मंत्री बनाया गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विधानसभा चुनाव में जीतने वाले सांसदों व केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे के बाद अब केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी फेरबदल हुआ है। इसके अलावे इस्तीफा देने वाले कई केंद्रीय मंत्री के विभागों में बदलाव हुआ है। केंद्रीय मंत्रियों के कल दिये इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस्तीफा मंजूर कर लिया है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल, रेणुका सिंह ने इस्तीफा दिया था, जिसे राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है।
अब ताजा राजनीतिक घटना क्रम में झारखंड से आने वाले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अर्जुन मुंडा को नया कृषि मंत्री बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close