गिरफ्तार : सीमा हैदर मामले में दो की गिरफ्तारी, दोनों सचिन मीणा के हैं रिश्तेदार, जानिये क्या है पूरा मामला

नयी दिल्ली। पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर मामले की जांच चल रही है। नयी खबर अब इसमें ये है कि सीमा हैदर मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है। दोनों युवक सचिन मीणा के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। इनको फर्जी आधार कार्ड बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को इनके पास से 15 फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुए हैं। पुलिस को इनके पास से आधार कार्ड बनाने वाले डिवाइस भी बरामद हुए हैं। वहीं, पुलिस इस मामले में ज्यादा खुलासा करने से बच रहे हैं।

बताया गया है कि यह गिरफ्तारी सचिन के कहने पर की गई है. यह दोनों भाई सीमा हैदर के पति सचिन मीणा के रिश्तेदार हैं। दोनों बुलंदशहर में स्थित अहमदगढ़ कस्बे में रहने वाले हैं। नोएडा पुलिस ने दोनों को उनके घर से गिरफ्तार किया। दोनों भाइयों की पहचान पुष्पेंद्र और पवन के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि पवन और पुष्पेंद्र अहमदगढ़ में जनसेवा केंद्र चलाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं पर उन्होंने सीमा हैदर का फर्जी आधार कार्ड बनाया और सचिन के आधार कार्ड के साथ छेड़छाड़ की। नोएडा पुलिस ने बुलंदशहर पुलिस की मदद से दोनों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि अब इन दोनों भाइयों को यूपी एटीएस रडार पर ले सकती है। जिस कमरे में सचिन ने सीमा हैदर को रखा था। उस कमरे के मालिक से सचिन ने कहा था कि सीमा बुलंदशहर में स्थित अहमदगढ़ की रहने वाली है। सीमा हैदर का फर्जी आधार कार्ड सचिन के इन रिश्तेदारों ने ही बताया था। सचिन की बुआ इसी गांव में रहती है। बताया जा रहा है कि पवन और पुष्पेंद्र से अब यूपी एटीएस पूछताछ करेगी।

आपको बता दें कि डेढ़ महीने रबूपुरा में सचिन के साथ रहने के बाद 1 जुलाई 2023 की सुबह सीमा और सचिन रबूपुरा से भागकर मथुरा पहुंचे थे। वहां से ग्रेटर नोएडा पुलिस ने दोनों को 3 जुलाई 2023 को गिरफ्तार किया। उसके बाद दोनों को कोर्ट के सामने पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया था। सीमा हैदर और सचिन को जेवर सिविल कोर्ट ने बीते 7 जुलाई 2023 को जमानत दी थी। जमानत देते समय कोर्ट ने कहा था कि किसी भी हालत में सचिन और सीमा हैदर रबूपुरा छोड़कर नहीं जा सकते। किसी शर्त पर दोनों को जमानत दी गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close