पलामू: शहीद SI का शव पैतृक गांव पहुंचते ही उमड़ा जनसैलाब, DIG सहित कई बड़े अफसर अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

पलामू : झारखंड के चाईबासा में नक्सल हमले में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर अमित कुमार तिवारी के दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी है. अमित तिवारी का शव मंगलवार रात दो बजे के करीब पलामू के नरेला थाना क्षेत्र के तोलरा स्थित पैतृक गांव पहुंचा।

अमित तिवारी के शव के अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी है. पैतृक घर से शव यात्रा निकलकर कोयल नदी के तट पर जाएगी. अमित तिवारी 2012 बैच के सब इंस्पेक्टर थे और पिछले कुछ महीने से झारखंड जगुआर में तैनात थे. सोमवार की रात चाईबासा में नक्सल घटना में अमित तिवारी शहीद हो गए.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शहीद अमित तिवारी की अंतिम संस्कार तोलरा में कोयल नदी के तट पर राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. अंतिम संस्कार के दौरान पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम, आईजी राजकुमार लकड़ा, सीआरपीएफ के डीआईजी पंकज कुमार, पलामू एसपी रिष्मा रमेशन, एसडीपीओ सुजीत कुमार समेत कई टॉप अधिकारी मौजूद रहेंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close