ASI और जवान को मर्डर केस में किया गया गिरफ्तार… देवघर पुलिस ने पटना पुलिस के जवान को पकड़ा… ये है पूरा मामला

पटना। हत्या के एक मामले में देवघर पुलिस ने पटना के ASI राम अवतार राम और सिपाही तबिश खान को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि पिछले दिनों सिनेमा हाल मालिक की हत्याकांड का सजायाफ्ता कैदी अमित सिंह और उर्फ निशांत की झारखंड के देवघर कोर्ट में पेशी के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जानकारी के मुताबिक देवघर पुलिस ने पटना के तीन और सिपाहियों को इस मामले में हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

आपको बता दें कि पटना के कुख्यात अपराधी अमित सिंह की हत्या के बाद पटना पुलिस के जवान की तरफ से जासूसी की बात सामने आ रही थी। पूरी रेकी के बाद हत्यारे को पूरी खबर दी गयी थी कि अमित सिंह को कब कोर्ट में लाया जायेगा और वो कब वकील के चैंबर में जायेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एएसआई समेत चार जवान झारखंड पुलिस की हिरासत में हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। अमित की महिला मित्र को भी पूछताछ के लिए रखा गाय है। पुलिस को पक्की खबर है कि हत्या में कुछ ऐसे तार हैं, जिसको पल-पल की अपडेट दी गयी थी। इसी सूचना के आधार पर हत्या की पूरी वारदात को अंजाम दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close