ATS के जवान को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

ब्रेकिंग न्यूज : खबर परसा बाजार थाना क्षेत्र से है। जहां एक राहगीर को लूटने से बचाने की कोशिश कर रहे एक पुलिस जवान को अपराधियों ने गोली मार दी है। जवान को गंभीर हालत में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
घटना पटना के परसा बाजार थाना अंतर्गत पटना पुनपुन मार्ग पर मंगली चक के पास की है। जहां कुछ बदमाश एक राहगीर से लूटपाट कर रहे थे। इसी दौरान एटीएस का एक जवान वहां पहुंच गया और लूट का विरोध करने लगा। लेकिन उसका यह विरोध बदमाशों को पसंद नहीं आया और उन लोगों एटीएस जवान के पेट में गोली मार दी।
पटना के परसा बाजार थाना में हड़कंप मचा हुआ है. थाना क्षेत्र में लूटपाट के दौरान एक जवान को अपराधियों ने गोली मार दी है. दरअसल, घटना रविवार की है जब सुबह कुछ बदमाश राहगीर के साथ लूटपाट कर रहे थे. इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक पुलिस के जवान की नजर इसपर पड़ी तो उसने विरोध किया और अपराधी पर कार्रवाई करने बढ़ गए. पुलिस के जवान को यह कदम भारी पड़ गया. बदमाश इतने बेखौफ थे कि उसने पुलिस के जवान को ही गोली मार दी. गोली पुलिस जवान के पेट मे लगी है. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया. घायल जवान एटीएस का बताया जा रहा है.











