सावधान लिफ्ट में जरा संभल कर : बटन की जानकारी न होना बना जानलेवा, पांचवी मंजिल से गिर चली गई जान

जमशेदपुर । जिले के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत देवनगर में स्थित श्याम कुंज अपार्टमेंट (G+5) में लिफ्ट से गिर कर एक व्यक्ति जिनका नाम मुचिरम कर्मकार, उम्र करीब -56 वर्ष, की मृत्यु हो गयी। घटना की जानकारी पाकर सीतारामडेरा पुलिस मौके पर पहुंची. उक्त अपार्टमेंट में रहने वाले लोगो से पूछ-ताछ में बताया गया की उक्त अपार्टमेंट में 5th फ्लोर में रहने वाले कैलाश अग्रवाल की बेटी प्रियंका धानुका के यहाँ मृतक अपने बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने हेतु पहली बार छोड़ने आयें थें।

लिफ्ट चलाने की नहीं थी जानकारी

लिफ्ट चलाने की जानकारी नहीं होने के कारण उक्त व्यक्ति (मृतक) के द्वारा इमरजेंसी वायर खींच कर पाँचवी फ्लोर में लिफ्ट का दरवाजा खोला। फिर लिफ्ट के गेट से प्रवेश कर गये, जबकि लिफ्ट उस समय ग्राउंड फ्लोर पर था, जिस कारण से मुचीराम कर्मकार पांचवे फ्लोर से सीधा नीचे ग्राउंड फ्लोर पर रुकी लिफ्ट के छत पर आ गिरे जिससे वो घायल हो गये।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस कर रही है जांच

अपार्टमेंट में रहने वाले अन्य लोगो एवं गार्ड के सहयोग से उन्हें इलाज हेतु एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। जहाँ चिकित्सक द्वारा मुचिराम कर्मकार को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के परिजन द्वारा घटना के संबध में अब तक आवेदन पुलिस को नहीं दिया गया है। पुलिस ने शव को सुरक्षार्थ एमजीएम अस्पताल शीतगृह में रखा दिया गया है और पुलिस अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close