नाच रहे थे बाराती, तभी शराब लदी कार ने 20 से ज्यादा बारातियों को कुचल डाला, शादी समारोह में मचा हड़कंप

The baraatis were dancing, when a car loaded with liquor crushed more than 20 baraatis, causing chaos in the wedding ceremony

Shadi Accident : शादी के जश्न में उस वक्त हंगामा मच गया, जब शराब से लदी कार ने कई बारातियों को कुचल डाला। मामला पटना के फुलवारी शरीफ का है, जहां गुरुवार रात शराब लदी कार ने बारातियों को रौंद दिया। हादसे में 20 से ज्यादा बाराती घायल हैं, 5 बारातियों की हालत गंभीर है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना पटना एम्स गोलंबर के पास की है। घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद लोगों ने कार का पीछा करते हुए ड्राइवर गाड़ी को घेर लिया। गाड़ी में शराब भरी हुई थी। दो नंबर प्लेट भी मिले हैं एक पर झारखंड और दूसरे पर बिहार का नंबर है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपी ड्राइवर आरा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि बारात लड़की के दरवाजे पर पहुंचती है। एक सफेद रंग की कार आती है और बारातियों को रौंदते हुए निकल जाती है।बारातियों को उड़ाने के बाद कार की स्पीड थोड़ी कम होती है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भीड़ गाड़ी का पीछा करती है और कार को रोकती है। गाड़ी में तोड़फोड़ के बाद लोग ड्राइवर को बाहर निकालते हैं। जानकारी के मुताबिक सभी बाराती में नाचते-गाते जा रहे थे। एक दम से कार आई और उड़ाते हुए निकल गई। हादसे के वक्त 20 से ज्यादा लोग थे।

 

कई लोगों के हाथ टूटे हैं। कई के पैर टूटे हैं। गाड़ी में शराब लोड थी। खबर ये भी है कि ‘पुलिस शराब तस्करों का पीछा कर रही थी। तभी तस्कर भागते हुए बारातियों के बीच घुस गया। उसने कार से कई लोगों को रौंद दिया।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close