ठंड में भारी पड़ सकता है गर्म पानी से नहाना, इन तीन बीमारियों को दे सकता है न्योता, जानिये क्या हैं साइड इफेक्ट

Hot water bathing side effects: सर्दियों में नहाना ही किसी जंग से कम नहीं है. इंसान ठंडे पानी से नहाने की सोचकर तो कांप जाता है. इसी वजह से अधिकतर लोग सर्दियों में नहाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं. काफी लोगों को आदत होती है कि वे तेज गर्म पानी से नहाते हैं. ऐसे में अगर आप सर्दियों में गर्म पानी से नहा रहे हैं तो कुछ चीजों का ध्यान रखना काफी जरूरी है. अगर आपने ख्याल नहीं रखा तो सर्दी में गर्म पानी से नहाने का नुकसान ऐसा मिलेगा कि आप सोच भी नहीं सकते।

सर्दी के मौसम में आप ज्यादा देर तक गर्म पानी से नहाते हैं तो सेहत के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं रहता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, ज्यादा गर्म पानी से लंबे समय तक नहाने से शरीर और दिमाग दोनों पर बुरा असर पड़ता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्म पानी में केराटिन स्किन सेल्स को डैमेज करता है, जिस वजह से त्वचा में खुजली, सूखापन और रैशेस की समस्य पैदा हो जाती है. इसलिए सलाह दी जाती है कि हमेशा सर्दियों में हल्के गर्म पानी से ही नहाना चाहिए। गर्म पानी से नहाने से आपको बालों को भी नुकसान पहुंचता है. तेज गर्म पानी आपके बालों को डैमेज कर सकता है. दरअसल, गर्म पानी से बालों में नमी कम हो जाती है, जिस वजह से वह रूखे और बेजान होने लगते हैं.

बीपी की समस्या भी हो सकती है
ज्यादा गर्म पानी से नहाना ब्लड प्रेशर बढ़ाता है और इस प्रकार हृदय रोगों और हाई बीपी से पीड़ित लोगों के लिए समस्याग्रस्त हो सकता है। इसलिए इन तमाम बातों का ख्याल रखते हुए आपको सुबह गर्म पानी से नहाने से बचना चाहिए। अगर आप नहा भी रहे हैं तो गर्म पानी में थोड़ा ठंडा पानी मिलाएं और इसे बिलकुल नॉर्म कर लें और फिर इसे पानी से नहाएं। ताकि, आपको कोई नुकसान न हो।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये एक्जिमा ट्रिगर कर सकता है
ज्यादा तापमान से त्वचा का सूखना आसान हो जाता है और एक्जिमा जैसी स्थिति खराब हो जाती है। गर्म पानी से नहाने से आपको खुजली हो सकती है। दरअसल, गर्मी मस्तूल कोशिकाओं जिनमें हिस्टामाइन होता इसे ट्रिगर करता है और त्वचा में अपनी सामग्री छोड़ने और खुजली पैदा करने का कारण बन सकती है। इससे एक्जिमा के पैचेस और उभरने लगते हैं और ये खुजली समस्या का भी कारण बनने लगता है।

सोरायसिस की समस्या हो सकती है
सोरायसिस की समस्या, ज्यादा गर्म पानी से नहाने से ट्रिगर हो सकती है। गर्म पानी आपकी त्वचा को शुष्क कर सकता है और उसमें जलन पैदा कर सकता है। यह त्वचा की सबसे बाहरी परत पर मौजूद केराटिन कोशिकाओं को भी नुकसान पहुंचा सकता है। इसके कारण, यह त्वचा को शुष्क बना देता है, जिससे उसमें नमी बरकरार नहीं रह पाती है और सोरायसिस के लक्षण खराब होने लगते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close