10 दिन पहले मंत्री बने, अब 12570 वोटों से चुनाव हार गये, उपचुनाव में बीजेपी को करारा झटका

जयपुर। सरकार किसी को भी मंत्री तो बना सकती है, लेकिन विधायक नहीं बना सकती। ये बातें बिल्कुल सटीक बैठी है। भाजपा ने उपचुनाव में जिस प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को मंत्री बनाकर जीत की गारंटी दे दी थी, वो चुनाव हार गये हैं। राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंर टीटी चुनाव हार गये हैं।

बीजेपी इस उपचुनाव से पहले ही टीटी को भजन लाल कैबिनेट में मंत्री बना चुकी थी। इसलिए इस चुनाव में बीजेपी का काफी कुछ दांव पर लगा हुआ था। कांग्रेस प्रत्याशी रूपिंदर सिंह कूनर ने सुरेंद्र पाल टीटी को 12 हजार वोटों से हरा दिया है। बता दें कि पिछले महीने चुनाव प्रचार के बीच कांग्रेस उम्मीदवार और तत्कालीन विधायक गुरमीत सिंह कूनर के निधन के कारण मतदान स्थगित कर दिया गया था। उसके बाद उपचुनाव की घोषणा हुई थी, कांग्रेस ने कूनर के बेटे रूपिंदर सिंह को इस सीट से मैदान में उतारा था, जो 12,570 वोटों से चुनाव हार चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि सुरेंद्र पाल टीटी ने आज से ठीक 10 दिन पहले 30 दिसंबर को मंत्री पद की शपथ ली थी. तब सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को भजनलाल सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया था. उन्होंने जयपुर स्थित राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। मंत्री बनने के बाद सुरेंद्र पाल सिंह अपनी जीत को लेकर काफी आश्वस्त थे। उन्होंने कहा था कि श्रीकरणपुर के मतदाता बहुत समझदार हैं, मैं चुनाव जरूर जीतूंगा। साथ ही कहा था कि पार्टी ने मेरे माध्यम से सिख समाज को सम्मानित किया है।

बीजेपी सभी 36 कौमों को साथ लेकर चलती है। इसमें हमारा समाज भी है। नतीजे घोषित होते ही राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस प्रत्याशी को जीत की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि श्रीकरणपुर में कांग्रेस प्रत्याशी रुपिन्दर सिंह कुन्नर को जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. यह जीत स्व. गुरमीत सिंह कुन्नर के जनसेवा कार्यों को समर्पित है. श्रीकरणपुर की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के अभिमान को हराया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close