शादी के पहले छात्रा अपने शिक्षक संग हुई फरार, पुलिस के पहरे में दोनों ने रचायी शादी, 6 मई को तय थी छात्रा की शादी …

Before marriage, the student eloped with her teacher, both of them got married under police protection, the student's marriage was fixed on 6 May ...

Teacher Student Love Story : शिक्षक और छात्रा की लव स्टोरी ने एक बार फिर गुरु शिष्य परंपरा को कलंकित किया है। छात्रा की 6 मई को शादी फिक्स थी, लेकिन लेकिन शादी 20 दिन पहले छात्रा अपने शिक्षक के साथ फरार हो गयी। मामला बिहार के जमुई का है। जानकारी के मुताबिक शिक्षक एक ट्यूशन क्लास का संचालन करता है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लखीसराय के रहने वाले रामप्रवेश कुमार के ट्यूशन क्लास में ज्योति कुमारी भी पढ़ने आती थी, वहीं दोनों के बीच प्यार हो गया। दोनों कभी ट्यूशन में तो कभी अन्य जगहों पर भी मिलने लगे। दोनों ने फिर एक दिन शादी का प्लान बना लिया। इधर, लड़की के घरवालों को प्यार मोहब्बत की जानकारी हुई, परिजनों ने ज्योति की शादी दूसरी जगह पर फाइनल कर दी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लेकिन, लड़की शादी के लिए ट्यूशन टीचर से ही अड़ी रही। उधर परिजनों ने भी दो टूक कह दिया कि टीचर के साथ उसकी शादी नहीं हो सकती। जिसके बाद टीचर और स्टूडेंट ने भागकर शादी का प्लान कर लिया। शुक्रवार की रात दोनों घर से भागकर जमुई के गिद्धौर थाना पहुंचे और शादी की इच्छा जतायी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहले तो पुलिस ने समझाया, लेकिन दोनों नहीं माने। जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में गिद्धौर पंच मंदिर में दोनों की शादी करा दी। लड़की ने बताया कि 6 मई को उसकी शादी फाइनल है, लेकिन वो वहां खुश नहीं रहेगी, वो शादी नहीं करना चाहती है।

Related Articles

close