PM मोदी के कार्यक्रम से पहले बड़ी दुर्घटना, कार्यकर्ताओं से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौके पर गयी जान, 8 गंभीर

Major accident before PM Modi's program, a vehicle full of workers crashed, two died on the spot, 8 critical

PM Modi Tour: प्रधानमंत्री की सभा के पहले एक बड़ा हादसा हो गया। पीएम की सभा में शामिल होने आ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही जान चली गयी, वहीं 8 से 10 कार्यकर्ता गंभीर रूप से जख्मी हो गये।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार गाड़ी पुल से नीचे जा गिरी। घटना के बाद तुरंत रेस्क्यू शुरू किया गया, जहां से घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया।

मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं। उनकी विशाल आमसभा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में होने वाली है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

उसी सभा में शामिल होने से भाजपा नेता बोलेरो पर सवार होकर गौरेला पेंड्रा-मरवाही जिले से बिलासपुर आ रहे थे। रास्ते में अनियंत्रित होकर बोलेरो पुल के नीचे जा गिरी। घटना में दो की मौके पर जान चली गयी, जबकि 8 गंभीर रूप से घायल हो गये।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

घटना गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिले के सोन नदी पर बने पुलिस की है। बताया जा रहा है कि पुलिस पर एक महिला फूल विसर्जित कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी और गाड़ी पुल से नीचे गिर गयी।

 

मृतक में बाबूलाल चौधरी और रमिता बाइ शामिल हैं। वहीं घायलों में राम सकल आयाम, भुनेश श्रीवास्तव, सुनील साहू, राकेश यादव, शिव प्रसाद चेरवा, रामप्रसाद सूर्यवंशी, धीरसाई, तीरथ प्रसाद शामिल हैं।

Related Articles

close