BEO सस्पेंड, गिरफ्तार: शराब पीकर पहुंच गये इंस्पेक्शन करने स्कूल, शिक्षिका से करने लगे गंदी बात, गिरफ्तारी के बाद हुए सस्पेंड

BEO suspended, arrested: He reached school for inspection after drinking alcohol, started talking dirty to the teacher, got suspended after being arrested

BEO Arrest: शिक्षिका के साथ गंदी हरकत करने वाले बीईओ को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोप है कि बीईओ शराब पीकर स्कूल इंस्पेक्शन के लिए पहुंचे थे। शिकायत के बाद जब पुलिस उनके पास पहुंची, तो वो शराब के नशे में मिले, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला बिहार के मेातिहारी जिले का है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मोतिहारी के कोटवा बीइओ उपेंद्र कुमार सिंह पर आरोप है कि नशे में एक शिक्षिका के साथ दुर्व्यवहार किया। गिरफ्तार होने के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। डीइओ के प्रतिवेदन के आधार पर निदेशक प्राथमिक शिक्षा ने यह कार्रवाई की है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निदेशक ने अपने आदेश में कहा है कि डीइओ के द्वारा कोटवा बीइओ श्री सिंह को नशे की हालत में कोटवा थाने में गिरफ्तार किए जाने, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय अहिरौलिया की एक शिक्षिका के साथ दुर्व्यवहार करने व कोटवा थाने में मामला दर्ज होने का प्रतिवेदन निदेशालय को दिया गया था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बीईओ उपेंद्र सिंह को जेल जाने की सूचना भी डीइओ के द्वारा निदेशालय को दी गई थी।इन आरोपो के आधार पर प्राथमिक शिक्षा निदेशक साहिला ने बीइओ को जेल जाने की तिथि से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

close