बीबी को हो गया दूसरी बार प्यार: लव मैरिज के बाद पति ने पत्नी को देखा प्रेमी के साथ, पति ने करा दी बीबी की आशिक के साथ शादी

Wife fell in love for the second time: After love marriage, husband saw wife with her lover, husband got wife married to her lover

Regional News: पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ देखा, तो प्रेमी संग पत्नी की शादी करा दी। इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। मामला बिहार के सुपौल का है। घटना नदी थाना क्षेत्र के रसुआर गांव की है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार, किशनपुर थाना क्षेत्र के परसामाधो गांव निवासी एक युवती की शादी दो साल पहले रसुआर के राजकुमार मंडल से हुई थी। कमाल की बात ये है कि राजकुमार ने ही प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद लड़की को फिर से प्यार हो गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि शादी के बाद दोनों को एक बेटा भी हुआ और प्रारंभ में दांपत्य जीवन सामान्य रहा। बताया जा रहा है कि समय के साथ युवती का ससुराल के ही युवक गणेश मंडल से प्रेम संबंध बन गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दो महीने पहले वह अपने प्रेमी गणेश के साथ घर छोड़कर भाग गई। पत्नी के अचानक चले जाने से हैरान पति राजकुमार ने गांववालों के साथ मिलकर उनकी खोजबीन शुरू की और दोनों को खोज निकाला।

 

इसके बाद राजकुमार ने एक साहसिक और सामाजिक दृष्टिकोण से अद्भुत निर्णय लिया। उसने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी गणेश से कराने का फैसला किया। यह शादी पूरे सामाजिक रीति-रिवाजों और परंपराओं के साथ गांववालों की मौजूदगी में संपन्न हुई। विवाह समारोह में दोनों पक्षों के परिजन भी शामिल हुए और सभी ने इस विवाह को स्वीकार कर लिया।

Related Articles

close